South Africa vs New Zealand knockout head to head: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टक्कर होगी. दोनों
Last Updated:
South Africa vs New Zealand head to head: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा. इस नॉकआउट मुकाबले में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर उतरेगी. ऐसे में आइए जानते हैं आईसीसी टी20 विश्व कप के नॉकआउट में क्या है भारतीय टीम का रिकॉर्ड.

साउथ अफ्रीका का क्रिकेट टीम
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर उतरेगी. इस टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका की टीम अपने शानदार फॉर्म में चल रही है. वहीं न्यूजीलैंड का खेल मिला-जुला रहा है, लेकिन टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों की बात करें तो साउथ अफ्रीका के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ डराने वाला रिकॉर्ड है.
क्या है नॉकआउट में साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड
आईसीसी टी20 विश्व कप के नॉकआउट में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम कुल तीन बार एक-दूसरे से टकराई है. इन तीनों ही मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को बुरी तरह से हराने का काम किया है. ऐसे में एडन मार्करम की अगुवाई में साउथ अफ्रीका की टीम चाहेगी कि टी20 विश्व कप के नॉकआउट में न्यूजीलैंड के खिलाफ खुद पर लगे चोकर्स के दाग को मिटाए और लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह बनाए.
टी20 विश्व कप में क्या है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
आईसीसी टी20 विश्व कप के नॉकआउट में साउथ अफ्रीका का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेशक अच्छा नहीं है, लेकिन लीग स्टेज या फिर सुपर-8 की बात करें तो साउथ अफ्रीकी टीम का दबदबा रहा है. नॉक आउट मैचों के अलावा साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम कुल पांच बार एक-दूसरे से भिड़ी हैं. इन पांचों मैच में साउथ अफ्रीका ने कीवी टीम को हराने का काम किया है.
दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम इस टी20 विश्व कप में जैसे-तैसे सेमीफाइनल में पहुंची है. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम बिना एक भी मैच हारे नॉकआउट में आई है. ऐसे में उसकी कोशिश रहेगी कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रचंड फॉर्म को जारी रखते हुए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को मात दें.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें