होली के जिद्दी कलर भी मिनटों में होंगे साफ, बस रंग खेलने से पहले लगा लें ये चीज, फिर जमकर उठाएं लुत्फ
Last Updated:
Homemade tips to remove Holi colours: ब्यूटीशियन सुनीता दूबे ने लोकल 18 से बताया कि होली पर चेहरे का ख्याल रखने के लिए पहले ही चेहरे पर सरसों का पेस्ट लगा लें. उससे शरीर में रंग कम लगता है और बचाव भी होता है. अगर सरसो नहीं लगा रहे हैं तो नारियल का तेल भी लगा सकते हैं. केमिकल युक्त रंग से बचे रहे. चेहरे पर रंग लगने के बाद कई तरह के रोग होने की संभावना होती है.
होली पर्व पर सबसे ज्यादा समस्या जिद्दी रंगों से होती है. यह आसानी से नहीं जाता है. ऐसे में कुछ देशी व कारगर तरीका है, जिसका प्रयोग करके आप न सिर्फ रंगों को छुड़ा सकते हैं और रंगों से होने वाले नुक्सान से भी बच सकते हैं. ब्यूटीशियन ने बताया कि घर के किचन में मौजूद सामानों से ही होली पर जिद्दी रंगों को छुड़ा सकते हैं. चेहरे को ग्लोइंग बना सकते हैं और बेजान और बेरुखी चेहरे से भी बचा सकते हैं. यह सबसे आसान तरीका है. बिना किसी नुकसान के होली भी खेल सकेंगे और रंगों से होने वाले साइड इफेक्ट से बच सकते हैं.
ब्यूटीशियन सुनीता दूबे ने लोकल 18 से बताया कि होली पर चेहरे का ख्याल रखने के लिए एक दिन पहले ही चेहरे पर सरसों का पेस्ट लगा लें. उससे शरीर में रंग कम लगता है और बचाव भी होता है. अगर सरसो नहीं लगा रहे हैं तो नारियल का तेल भी लगा सकते हैं. केमिकल युक्त रंग से बचे रहे. चेहरे पर रंग लगने के बाद कई तरह के रोग होने की संभावना होती है. स्किन ड्राई होता है. खुजली सहित अनेकों प्रकार के रोगों के होने की आशंका रहती है. उससे बचने के लिए केमिकल रहित रंगों का प्रयोग करें. रंग से बचने के दही और बेसन का पेस्ट बना लें. उसे अच्छे से चेहरे पर लगा लें. जब सुख जाए तो रगड़कर छुड़ा लें. इससे रंग का जो इफेक्ट पड़ता है. वह नहीं पड़ेगा. इससे चेहरा भी सुरक्षित रहेगा और रंग भी अच्छे से निकल जाकेगा.
ये होती है समस्या- सुनीता
सुनीता दुबे ने बताया कि केमिकल वाले रंग लगाने से पहले सन क्रीम लगा सकते हैं. एलर्जी और ड्राइनेस, खुजली आदि जैसी बीमारी हो सकती है. ऐसे में आरारोट के रंगों का प्रयोग करें. कोशिश करें कि गहराई तक लगने वाले रंगों के प्रयोग से बचे. देशी तरीका के तौर पर बेसन के अपटन, सरसो के अपटन और या हल्की का उपटन लगा सकते हैं. यह सबसे कारगर तरीका है. इसका प्रयोग करने से आपके चेहरे पर रंग का असर बिल्कुल नहीं होगा और रंगों से नुकसान भी नहीं होगा. यह कारगर और आसान टिप्स है, जो आप आजमा सकते हैं.