सलीम वास्तिक का गला काटने वाला दूसरा हमलावर भी ढेर, 3 दिन में गाजियाबाद पुलिस का दूसरा एनकाउंटर
Last Updated:
पुलिस कमिश्नर की टीम ने आरोपी गुलफाम को भी मार गिराया है. ये तीन दिन में गाजियाबाद पुलिस का दूसरा फुल एनकाउंटर है. गुलफाम पर 1 लाख रुपये का इनाम था. इससे पहले लोनी में जीशान मारा गया था. उस पर भी 1 लाख रुपये का इनाम था. सलीम वास्तिक मुस्लिम धर्म की कुरीतियों के बारे में अपने चैनल पर बोलते रहे हैं. उन पर हमले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान में लिया था. मुख्यमंत्री ने कहा था कि यूपी में अपराध की कोई जगह नहीं है. सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस टीम एडीसीपी क्राइम के निर्देशन में हमलावरों को तलाश रही थी. आज फायरिंग में दो पुलिसवालों और क्राइम ब्रांच के एसीपी के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है.

यूट्यूबर सलीम वास्तविक. लाल घेरे में हमलावर गुलफाम.
गुलफाम की बाइक और पिस्टल.
कब हुआ हमला
सलीम पर हुए हमले के बाद से पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी. सलीम वास्तिक मुस्लिम धर्म की कुरीतियों के बारे में अपने चैनल पर बोलते रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले का संज्ञान में लिया था. उन्होंने कहा था कि यूपी में अपराध की कोई जगह नहीं है. सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई थी, जब सलीम पर बाइक से आए दो लोगों ने अचानक हमला कर दिया. सलीम उस समय अपने ऑफिस में बैठे थे. अपने यूट्यूब चैनल पर सलीम वास्तविक मुस्लिम धर्मगुरु और इस्लाम की कुरितियों के खिलाफ बेबाक होकर बोलते रहे हैं. कहा जा रहा है कि इन्हीं कुरितियों की वजह से उन्होंने इस्लाम छोड़ दिया था.
दिल्ली रेफर
हमलावरों ने सलीम की गर्दन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किया. इसके बाद फरार हो गए. इस हमले में सलीम गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालात को देखते हुए दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया था. तब से वे वहीं जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. सलीम पुत्र नूर हसन उम्र करीब 50 वर्ष निवासी अली गार्डन निठौरा रोड कस्बा चौकी क्षेत्र के निवासी हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें