Selection committee member Aleem Dar resigns: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में सिलेक्शन कमिटी के सदस्य अलीम दार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट में सिर फुटव्वल शुरू, अलीम दार ने कोच पर लगाए गंभीर आरोप

Last Updated:

Selection committee member Aleem Dar resigns: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम सुपर-8 से बाहर हो गई. सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाने के कारण पीसीबी सिलेक्शन कमिटी के सदस्य अलीम दार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावा अलीम दार ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर कुछ गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट में सिर फुटव्वल शुरू, अलीम दार ने कोच पर लगाए गंभीर आरोपZoom

अलीम दार ने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई. टूर्नामेंट में टीम के निराशाजनक प्रदार्शन के कारण अब चयन समिति के सदस्य अलीम दार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पीसीबी के जानकार सूत्रों ने बताया, ‘‘आईसीसी की एलीट पेनल के पूर्व अंपायर दार ने इस्तीफा दे दिया है जिसे अभी स्वीकार नहीं किया गया है.’’ दार और पूर्व टेस्ट खिलाड़ी असद शफीक और आकिब जावेद चयन समिति के सदस्य हैं.

दार के करीबी सूत्र ने बताया कि उन्होंने इसलिये इस्तीफा दिया क्योंकि चयन मामलों में वह मुख्य कोच माइक हेसन के अनधिकृत दखल से खफा थे. सूत्र ने कहा, ‘‘अलीम इस बात से बेहद खफा थे कि टी20 विश्व कप में बाबर आजम और शादाब खान को जगह दिये जाने का उन्होंने विरोध किया था, क्योंकि दोनों का प्रदार्शन खराब था लेकिन हेसन उन्हें लेने के लिये अड़े रहे.’’ उन्होंने कहा कि दार यह देखकर हैरान थे कि कप्तान सलमान आगा या किसी चयनकर्ता ने इसका विरोध भी नहीं किया. पाकिस्तान सुपर आठ चरण से ही बाहर हो गया था.

खिलाड़ियों पर जुर्माने की बात भी आई है सामने 

बता दें कि पाकिस्तान के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद खिलाड़ियों पर जुर्माने की बात भी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने निराशाजनक प्रदर्शन के लिए सभी खिलाड़ियों पर 50-50 रुपए जुर्नामा लगाने की बात सामने आई है. इस खबर के बाहर आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम बहुत ही ज्यादा फजीहत हुई है. हालांकि, आधिकारिक रूप से जुर्माने की बात सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें-कीवी टीम का वो खौफनाक रिकॉर्ड, जो सेमीफाइनल से पहले साउथ अफ्रीका की रातों की नींद उड़ा देगा!

बाबर आजम पर उठ रहे हैं सवाल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के निराशाजनक प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. पूरे टूर्नामेंट में बाबर की बल्लेबाजी टीम के लिए मुसीबत बनी. ऐसे में यह कहा जा रहा है कि टी20 टीम से बाबर की छुट्टी तय है. इसके अलावा ऑलराउंडर शादाब खान भी निशाना साधा जा रहा है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP