Pakistan on US Iran War: सऊदी अरब के लिए जान लड़ाने का था वादा, अब पिट गया तो डींगे हांकने लगा पाकिस्तान, इशाक डार की बेशर्मी तो देखिए
Last Updated:
ईरान युद्ध पर पाकिस्तान: खाड़ी क्षेत्र में ईरान के हमलों से तनाव बढ़ा है और पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने संसद में कहा कि पाकिस्तान सऊदी अरब की रक्षा कर रहा है. ये तब, जब रियाद की तेल रिफाइनरी पर हमलों की खबरें हैं और वहां मौजूद यूएस दूतावास को भी निशाना बनाया गया. डार ने डींग हांकी है कि सऊदी दौरे के दौरान ईरानी नेतृत्व से संपर्क कर समझौते की जानकारी दी और हमले रुकवा दिए.

इशाक डार.
पाकिस्तान के नेता और मंत्री किसी जोकर से कम नहीं हैं. एक तरफ खाड़ी में इतना बवाल मचा हुआ है, उधर पाकिस्तानी विदेश मंत्री अलग ही ला ला लैंड में रह रहे हैं. ईरान के ताबड़तोड़ हमलों का शिकार खाड़ी के सभी देश बन रहे हैं, वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि ये पाकिस्तान ही है, जो सऊदी अरब को इस भड़के हुए युद्ध में बचा रहा है. वे पाकिस्तानी संसद में सऊदी अरब के साथ रणनीतिक आपसी रक्षा समझौते को लेकर जवाब दे रहे थे लेकिन ये जवाब कुछ अजीब ही है. रियाद की तेल रिफायनरी तक ईरान उड़ा रहा है और पाकिस्तान का कहना है कि वो उसकी रक्षा कर रहा है.
यह पूरी दुनिया को पता है सऊदी-अरब और पाकिस्तान के बीच डिफेंस पैक्ट हुआ था, जिसका पालन करना पाकिस्तान की जिम्मेदारी है. इशाक डार ने संसद में बोलते हुए कहा कि जब वे सऊदी अरब में थे, तब उन्होंने तुरंत ईरानी नेतृत्व से संपर्क कर उन्हें इस समझौते के बारे में अवगत कराया. ईरान की ओर से उनसे यह आश्वासन मांगा गया कि सऊदी अरब की जमीन का इस्तेमाल किसी भी हमले के लिए नहीं किया जाएगा.
किस ला-ला-लैंड में हैं इशाक डार?
- इशाक डार ने कहा कि उन्होंने सऊदी अरब की ओर से ईरान पर हमले के लिए उसकी जमीन इस्तेमाल नहीं किए जाने का वादा किया. उनके अनुसार इसी वजह से सऊदी अरब और ओमान के खिलाफ प्रतिक्रिया सीमित रही, जबकि जॉर्डन, कुवैत, यूएई, कतर और बहरीन में गतिविधियां देखी गईं. डार ने यह भी कहा कि ईरान एक स्वतंत्र देश है और पाकिस्तान का भाई तथा करीबी मित्र है, लेकिन ईरान ने अपने स्तर पर निर्णय लिया.
- उन्होंने बताया कि शनिवार को कुछ खाड़ी देशों को निशाना बनाया गया, यह कहते हुए कि वहां अमेरिकी ठिकाने हैं. बाद में सामने आया कि कुछ हवाई अड्डों और बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा और एक पाकिस्तानी नागरिक की भी मौत हुई।
- उन्होंने कहा कि यदि उन देशों पर तुरंत जवाबी कार्रवाई नहीं होती, तो सभी देश मिलकर इजराइल और अमेरिका की कार्रवाई के खिलाफ एकजुट आवाज उठाते. डार ने दावा किया कि पाकिस्तान उन देशों में शामिल है जिसने इस कार्रवाई की खुलकर निंदा की.
सऊदी अरब पर ईरान के कितने हमले?
ये तो बात रही कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने किस तरह खाड़ी युद्ध के दौरान सऊदी अरब का रक्षक बनने का दावा किया. अब चलिए आपको बताते हैं कि इस दौरान सऊदी अरब पर ईरान ने कितनी मिसाइलें दागीं और शायद इशाक डार इन्हें गिन नहीं पाए –
- 3 मार्च 2026 : सऊदी अरब की राजधानी में यूएस दूतावास पर दो ड्रोन से हमला हुआ. यह हमला ईरान की प्रतिशोधी कार्रवाइयों के हिस्से के रूप में आया माना जा रहा है. इससे दूतावास के परिसर में छोटी आग और मामूली नुकसान हुआ. सऊदी अरब की रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रियाद और अल-खर्ज के आस-पास कम से कम 8 ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया.
- 28 फरवरी -2 मार्च 2026: सीधे सऊदी अरब के ठिकानों पर मिसाइल/ड्रोन हमले की खबरें रिपोर्ट के रूप में सामने नहीं आईं. इस समय ईरान ने यूएस और सहयोगी ठिकानों सहित कई खाड़ी देशों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया.
- 2 मार्च 2026 को सऊदी अरामको की रास तनूरा रिफाइनरी पर ड्रोन हमला हुआ. यह हमला ईरान से जुड़े तत्वों द्वारा किए जाने की रिपोर्ट है. रिफाइनरी की क्षमता करीब 5.5 लाख बैरल प्रतिदिन बताई जाती है और इसे सऊदी अरब की प्रमुख प्रोसेसिंग इकाइयों में गिना जाता है.
About the Author
News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें