Vrishabh Rashifal: होली पर आज वृषभ राशि वालों के लिए खुशखबरी! नए काम का कर सकते हैं श्रीगणेश

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के दिन आज होली का दिन नई खुशियां लेकर आने वाला है. इन राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. आज आपको धन का लाभ होगा. आप अपने दोस्त के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि आज इन राशि वालों का दिन कैसा रहेगा.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 4 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा सिंह राशि से कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति आज पहले से बेहतर होगी. आज आपको धन का लाभ होगा. आज आप अपने दोस्त के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे. आज आप वाहन चलाने में थोड़ी सावधानी रखें. आज आप पूरे दिन ऊर्जा से भरें रहेंगे.

नए काम की कर सकते हैं शुरुआत

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वो नए काम की शुरुआत करेंगे, तो इससे आपको मुनाफा होगा. आज आप काम को लेकर बहुत तनाव में भी नहीं रहेंगे. वहीं बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज खुशमिजाज मन के अपने कार्यक्षेत्र में काम करें. आप नए नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं. वहीं बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप चांदी में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न भी मिलेगा.

पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर

वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज खुशनुमा होगा. आज आपके पार्टनर से आपके रिश्ते बेहतर होंगे. आज आप जिसे चाहते हैं, उसे प्रपोज भी कर सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उन्हें अपने परिवार को वक्त जरूर देना होगा.

गाय को खिलाएं हरा चारा

आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 7 होगा. आज के दिन वृषभ राशि के जातक गणेश जी की पूजा आराधना करें और गाय को हरा चारा खिलाएं. इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP