IPL 2026 schedule coming in two parts: आईपीएल 2026 के लिए शेड्यूल को दो हिस्सों में जारी किया जाएगा.
Last Updated:
IPL 2026 schedule coming in two parts: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शेड्यूल को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. टूर्नामेंट के शेड्यूल को दो हिस्सों में जारी किया जाएगा. इसके अलावा प्लेऑफ और फाइनल के लिए वेन्यू भी तय कर लिया है. इस सप्ताह में टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा हो सकती है.

दो हिस्सों में आएगा आईपीएल का शेड्यूल
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शेड्यूल को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत इसी महीने होने वाली है, जिसके लिए दो हिस्सों में शेड्यूल को जारी किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल गर्विंग काउंसिल ने टूर्नामेंट के पहले हिस्से के शेड्यूल को तैयार कर लिया है और 6 या 7 मार्च को इसकी घोषणा की जाएगी. वहीं उम्मीद है कि टूर्नामेंट की शुरुआत पहले से तय 26 मार्च को ही हो.
इससे पहले ये खबर आई थी कि आईपीएल 2026 के शुरू होने में एक या दो दिन की देरी हो सकती है. वहीं आईपीएल शेड्यूल को दो भागों में जारी करने के पीछे का बड़ा कारण यह है कि आईपीएल के दौरान ही कुछ राज्यों में विधानसभा के चुनाव भी होंगे. ऐसे में बीसीसीआई चुनाव की तारीखों के ऐलान के इंतजार में थी, लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया है, जिसके कारण शेड्यूल को दो भागों में घोषित किया जाएंगे. जैसे ही चुनाव की तारिख आएगी पूरे शेड्यूल को जारी कर दिया जाएगा.
फाइनल का वेन्यू भी हुआ तय
शेड्यूल के साथ-साथ आईपीएल 2026 के फाइनल के वेन्यू को लेकर भी एक बड़ी खबर आई है. टूर्नामेंट के प्लेऑफ और फाइनल मैच में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. चूकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है. ऐसे में ओपनिंग मैच भी चिन्नास्वामी में ही खेला जाएगा.
इसके अलावा आरसीबी के पांच मैच उसके होमग्राउंड पर खेला जाएगा, जबकि पहले तय हुए समझौते के कारण आरसीबी को 2 मैच रायपुर में खेलने हैं. इससे पहले यह कहा जा रहा था कि आरसीबी का चिन्नास्वामी में मुकाबला नहीं होगा. दरअसल पिछले आरसीबी की टीम के विक्ट्री परेड में हुई भगदड़ के कारण 11 लोगों की मौत हो गई थी. इसके कारण खूब हंगामा भी हुआ था, लेकिन कर्नाटक सरकार और राज्य के क्रिकेट संघ ने आईपीएल मैचों के लिए चिन्नास्वामी में मंजूरी दे दी है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें