Arjun and Saaniya Chandok pre wedding ceremony: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की प्री वेडिंग शुरू हो गई है.

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

अर्जुन-सानिया की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू, दूल्हे के पापा ने लूट ली महफिल

Last Updated:

Arjun and Saaniya Chandok pre wedding ceremony: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की प्री वेडिंग सेरेमनी शुरू हो गई है. सोशलस मीडिया पर अर्जुन और सानिया के मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में तेंदुलकर और चंदोक परिवार एक साथ नजर आ रहे हैं.

अर्जुन-सानिया की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू, दूल्हे के पापा ने लूट ली महफिलZoom

अर्जुन तेंदुलकर की प्री वेडिंग सेरेमनी हुई शुरू

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन की प्री वेडिंग सेरेमनी में महफिल लूट ली. अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंदोक से शादी हो रही है. शादी की तारीख 5 मार्च को है. वहीं प्री वेडिंग सेरेमनी जामनगर में हो रहा है. प्री वेडिंग सेरेमनी में मेहंदी की रस्म के लिए जाते हुए तेंदुलकर और चंदोक परिवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर अपने डैसिंग लुक में खूब जच रहे थे. वहीं दुल्हे राजा अर्जुन भी क्रीम कलर की ड्रेस में अच्छे दिख रहे थे. वीडियो में सचिन और अर्जुन के अलावा उनकी बहन सारा तेंदुलकर और मां अंजली भी थीं.

बता दें कि शादी के लिए मुंबई स्थित सचिन के घर को रविवार से ही सजाया जा रहा है. इसके अलावा सचिन के कई पुराने साथी-साथी भी उनके बेटे के शादी में शरीक होने के लिए मुंबई पहुंचने लगे हैं. सचिन अपने इकलौते बेटे की शादी में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. सचिन ने अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मु समेत अमित शाह और राहुल गांधी को भी निमंत्रण दिया है.

पिता की तरह अर्जुन भी हैं क्रिकेटर

26 साल के अर्जुन अपने पिता की तरह ही एक क्रिकेटर हैं. हालांकि, अर्जुन का करियर कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन वह लगातार मेहनत कर रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में अर्जुन अभी गोवा के लिए खेलते हैं. गोवा के लिए कुछ मैचों में अर्जुन ने अपने दमदार खेल से खूब प्रभावित भी किया है. अर्जुन एक लेफ्ट हैंड पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं.

घरेलू क्रिकेट के अलावा अर्जुन इंडियन प्रीमियर लीग में भी डेब्यू कर चुके हैं. आईपीएल में उनका डेब्यू मुंबई इंडियंस के लिए हुआ था. हालांकि, मुंबई ने उन्हें आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ ट्रेड किया है. ऐसे में अर्जुन पहली बार ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP