SSC MTS Answer Key : एसएससी एमटीएस आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी, 7948 पदों पर होगी भर्ती
Last Updated:
SSC MTS Answer Key : एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं.

SSC MTS Answer Key : परीक्षा 4 फरवरी से 20 फरवरी तक हुई थी.
SSC MTS Answer Key : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा 2025-26 की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है. इस कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 7948 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. जिसमें एमटीएस के 6810 पद और हवलदार के 1138 पद शामिल हैं. परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 4 फरवरी से 20 फरवरी 2026 के बीच किया गया था.
परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 4 फरवरी से 20 फरवरी 2026 के बीच किया गया था. बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अब वे अपनी प्रदर्शन स्थिति का आकलन कर सकते हैं.
कैसे डाउनलोड करें आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट
उम्मीदवार अपनी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए “Answer Key” या संबंधित परीक्षा लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद MTS एवं हवलदार परीक्षा 2025-26 की आंसर-की लिंक चुनें.
- लॉगिन पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें.
- लॉगिन करने के बाद आपकी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
आंसर-की पर आपत्ति का मौका
यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो वह निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकता है. आयोग द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम आंसर-की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम घोषित होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा समाप्त होने से पहले अपनी आंसर-की की जांच कर लें और यदि आवश्यक हो तो आपत्ति दर्ज कराएं. भर्ती से संबंधित सभी ताजा अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें