सैम करन का जहरीला बयान, नहीं पहुंचा पाएगी टीम इंडिया नुकसान, बंद करने आए है सेमी में सूर्या की दुकान

Share to your loved once


Last Updated:

इंडिया- इंग्लैंड हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन साफ कहा है कि दोनों टीमें एक-दूसरे को इतने करीब से जानती हैं कि अब कुछ भी छिपा नहीं है. उनका मानना है कि असली फर्क उसी दिन के प्रदर्शन से पड़ेगा. 

सैम करन का जहरीला बयान, नहीं पहुंचा पाएगी टीम इंडिया नुकसानZoom

सैम करन का बड़ा बयान, सबको जानते है नहीं चलने देंगे टीम इंडिया की दुकान

नई दिल्ली. मुंबई की नमी भरी हवा, रोशनी से जगमगाता मैदान और करोड़ों दिलों की धड़कनों के बीच एक और भारत–इंग्लैंड भिड़ंत आकार ले रही है.  टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल सिर्फ दो टीमों के बीच मुकाबला नहीं, बल्कि हालिया इतिहास का नया अध्याय है.  2022 में इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में दस विकेट से हराकर खिताब जीता था.  फिर 2024 में भारत ने उसी मंच पर 78 रन से जवाब देकर ट्रॉफी अपने नाम की. अब बारी 2026 की है जहां हिसाब बराबरी पर है और दांव सबसे बड़ा.

इंडिया- इंग्लैंड हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन साफ कहा है कि दोनों टीमें एक-दूसरे को इतने करीब से जानती हैं कि अब कुछ भी छिपा नहीं है. उनका मानना है कि असली फर्क उसी दिन के प्रदर्शन से पड़ेगा.

“कुछ भी छिपा नहीं है”
मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े में अभ्यास सत्र से पहले कुरेन ने कहा, “हम इस मैदान पर काफी खेल चुके हैं, इसलिए कुछ छिपा नहीं है. हमारे पास अभ्यास के लिए दो दिन हैं, जिससे हालात के अनुसार ढलने में मदद मिलेगी.  इन स्टेडियमों में हम इतना खेल चुके हैं कि अलग-अलग परिस्थितियों की आदत हो गई है. कुरेन ने यह भी स्वीकार किया कि इंग्लैंड और भारत के खिलाड़ी आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार एक-दूसरे के खिलाफ खेलते रहे हैं ऐसे में रणनीति से ज्यादा अहम होगा निष्पादन “हम भारतीय खिलाड़ियों के साथ बहुत खेलते हैं, तो कुछ भी नया या अनजाना नहीं है.

उतार-चढ़ाव के बाद सेमीफाइनल तक

इंग्लैंड का इस टूर्नामेंट में सफर आसान नहीं रहा. नेपाल के खिलाफ चार रन की रोमांचक जीत और सुपर आठ में पाकिस्तान पर दो विकेट की करीबी विजय ने टीम की मानसिक मजबूती जरूर दिखाई, लेकिन अस्थिरता भी उजागर की.  फिर भी कुरेन का मानना है कि अब पिछली बातों का कोई मतलब नहीं. पिछला प्रदर्शन अब मायने नहीं रखता. यह विश्व कप सेमीफाइनल है और हम इसमें अपना परफेक्ट खेल दिखाएंगे, उन्होंने दृढ़ता से कहा बड़े टूर्नामेंटों में इंग्लैंड की खासियत रही है कि वह नॉकआउट मुकाबलों में अपने खेल का स्तर ऊपर उठा देती है.

वानखेड़े का शोर और इंग्लैंड का आत्मविश्वास

वानखेड़े में भारतीय समर्थकों का शोर किसी भी मेहमान टीम के लिए चुनौती होता है लेकिन कुरेन इसे दबाव नहीं, प्रेरणा मानते हैं . यह शानदार स्टेडियम है और सैम को यकीन है कि गुरुवार की रात यह स्टेडियम शांत रहेगा, उन्होंने मुस्कराते हुए कहाएक बयान जो भारतीय फैंस के लिए सीधी चुनौती जैसा है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि इंग्लैंड के अधिकांश खिलाड़ी भारतीय परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं, खासकर आईपीएल अनुभव के कारण. “हम किसी चीज से डरते नहीं हैं.  दोनों टीमें सेमीफाइनल की चुनौती को लेकर उत्साहित हैं.

बराबरी की टक्कर
भारत और इंग्लैंड के बीच यह लगातार तीसरा टी20 विश्व कप सेमीफाइनल है. दोनों टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाजी, विविधतापूर्ण गेंदबाजी और मैच फिनिश करने वाले खिलाड़ी हैं. ऐसे में मुकाबला रणनीति से ज्यादा संयम और साहस का होगा. मुंबई तैयार है, इतिहास की गूंज, हालिया बदले की कहानी और सेमीफाइनल का दबाव सब कुछ एक साथ सिमट आया है. अब देखना यह है कि इस बार कौन-सी टीम शोर मचाएगी और कौन-सी टीम वानखेड़े को सचमुच शांत कर पाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP