धोनी के धमाकेदार डांस का वीडियो वायरल, नेट्स के दौरान अचानक माही ने दिखाए मजेदार मूव्स, चेन्नई ने शुरु की IPL की तैयारी
Last Updated:
हाल ही में चेन्नई पहुंचे धोनी ने ट्रेनिंग कैंप को जॉइन किया और उसी समय टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो में ऑफ-स्पिनर की वाइड गेंद पर धोनी पिच पर खड़े होकर डांस करते हुए अंपायर की तरह वाइड का इशारा करते नजर आए. उनका यह अंदाज़ फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

चेन्नई सुपर किंग्स के नेट पर धोनी के डांस का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली. टी 20 वर्ल्ड कप के बाद होने वाले आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई की गर्म हवा में एक बार फिर पीली जर्सी का जोश घुलने लगा है. मैदान पर हलचल है, नेट्स में आवाज़ है और कैमरों की नजरें एक ही शख्स को खोज रही हैं और वो है महेंद्र सिंह धोनी, उम्र और अनुभव की लंबी पारी खेलने के बाद भी धोनी का जुनून जस का तस है. इस बार वह सिर्फ शॉट्स से नहीं, बल्कि अपने डांस मूव्स से भी चर्चा में हैं.
धोनी का पिच पर डांस करना सिर्फ एक हल्का-फुल्का पल नहीं है यह उस मानसिकता का प्रतीक है, जिसने चेन्नई को पांच बार चैंपियन बनाया दबाव चाहे जितना हो, चेहरा मुस्कुराता रहना चाहिए. आईपीएल 2026 की शुरुआत में अभी समय है, लेकिन चेन्नई के चेपॉक में उम्मीदों की आहट साफ सुनाई दे रही है. अगर अभ्यास के दौरान धोनी का यह अंदाज़ बरकरार रहा, तो मैदान पर भी विरोधी टीमों के लिए मुश्किलें तय हैं. पीली जर्सी फिर से इतिहास रचने की तैयारी में है, और उसके केंद्र में हैं माही.
ट्रेनिंग कैंप में माही का मस्तीभरा अंदाज़
हाल ही में चेन्नई पहुंचे धोनी ने ट्रेनिंग कैंप को जॉइन किया और उसी समय टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो में ऑफ-स्पिनर की वाइड गेंद पर धोनी पिच पर खड़े होकर डांस करते हुए अंपायर की तरह वाइड का इशारा करते नजर आए. उनका यह अंदाज़ फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. यह वही धोनी हैं, जो बड़े मैचों में बर्फ जैसे शांत रहते हैं, लेकिन अभ्यास के दौरान टीम का माहौल हल्का और सकारात्मक बनाए रखना नहीं भूलते. धोनी की मौजूदगी ने कैंप में ऊर्जा भर दी है लगातार उनके अभ्यास के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें वह विकेटकीपिंग ड्रिल्स से लेकर बड़े शॉट्स लगाने तक हर पहलू पर मेहनत करते दिख रहे हैं.