57 साल पहले आई फिल्म, परिवार के लिए जितेंद्र ने दी थी कुर्बानी, 1 रोल से संजीव कुमार के छुड़ा दिए थे पसीने
Last Updated:
जितेंद्र ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन साल क 1969 में उन्होंने एक ऐसी फिल्म में काम किया था, जिसमें उनके रोल से उन्होंने संजीव कुमार को भी कड़ी टक्कर दी थी. फिल्म में लव ट्रायंगल दिखाया गया था. इस फिल्म से जितेंद्र ने कई अवॉर्ड जीते थे, फिल्म की कहानी के तो लोग दीवाने हो गए थे.
नई दिल्ली. साल 1969 में जितेंद्र की एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसे लोग अपने परिवार के साथ देखने गए थे. ये फिल्म उस दौर की पारिवारिक और इमोशनल फिल्मों में से एक है. करीब 57 साल पहले आई इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि जितेंद्र के करियर को भी नई दिशा दी. कहा जाता है कि इस फिल्म में उनके निभाए किरदार ने इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार तक को कड़ी टक्कर दे दी थी.
साल 1969 में रिलीज हुई उस फिल्म का नाम है ‘जीने की राह’ (Jeene Ki Raah). ये उस दौर की सुपर-डुपर फिल्म साबित हुई थी. फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे. लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत से सजी इस फिल्म ने जितेन्द्र और तनुजा की किस्मत चमका दी थी. ये वो फिल्म थी, जिसने कमाई के मामले में राजेश खन्ना-शर्मिला टैगोर को उस वक्त रिलीज फिल्मों को भी टक्कर दे दी थी.
फिल्म में जितेंद्र ने एक मजबूर पिता, बेटे और पति का रोल निभाया था. फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार की जिम्मेदारियों के बोझ तले खुद की खुशियों की कुर्बानी दे देता है. जितेंद्र ने इस किरदार को जिस सादगी और ईमानदारी से निभाया, उसने दर्शकों को भावुक कर दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जिस दौर में रोमांटिक और एक्शन फिल्मों का बोलबाला था, उस वक्त जितेंद्र ने इस पारिवारिक फिल्म से कई अवॉर्ड झटक लिए थे ‘जीने की राह’ ने पारिवारिक मूल्यों और त्याग की भावना को बड़े पर्दे पर ऐसे मजबूती से पेश किया था. उस वक्त थिएटर में बैठे लोग रो पड़े थे.इसी साल शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना की अराधना भी रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने राजेश खन्ना की फिल्म को भी टक्कर दी थी.
फिल्म में जितेंद्र के साथ काजोल की मां तनुजा नजर आई थीं. फिल्म में दोनों की जोड़ी ने तहलका मचा दिया था. फिल्म में रिश्तों की उलझन, जिम्मेदारियों का दबाव और अपने सपनों को छोड़कर जीने की कहानी से लोगों ने खूब रिलेट किया था.
फिल्म जितेंद्र और तनूजा के अलावा संजीव कुमार भी अहम भूमिका में नजर आए थे. जितेंद्र ने ये रोल इतनी शिद्दत से निभाया था कि फिल्म की सफलता के बाद उनका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया. फिल्म में उन्होंने उस दौर के दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार के भी पसीने छुड़ा दिए थे.
साल 1969 में आई फिल्म ने उस दौर में छप्पर फाड़ कमाई की थी. ये उस ला की चौथी फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का रिकॉर्ड बना दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, उस समय इस फिल्म में 1 करोड़ 60 लाख की कमाई की थी. फिल्म ‘जीने की राह’ ने कई सारे फिल्म फेयर अवार्ड भी अपने नाम किए थे.
बता दें कि जितेंद्र, संजीव कुमार और तनुजा की इस फिल्म के गानों ने भी खूब धमाल मचाया था. फिल्म के लिए लता मंगेशकर और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की भी खूब तारीफें हुई थीं. फिल्म के संगीत ने भी फिल्म को हिट कराने में अहम भूमिका अदा की थी.