Holi 2026 : होली पर स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम और मिल्क पाउडर से बनाएं शानदार मिठाई, जानें 10 मिनट वाली ये सुपर टेस्टी रेसिपी
Last Updated:
Strawberry ice cream barfi : होली(Holi Recipe) पर इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बर्फी’ की धूम मची हुई है. यह ट्रेडिशनल इंडियन बर्फी और मॉडर्न फ्रूटी आइसक्रीम का एक ऐसा शानदार फ्यूजन है, जिसे आप सिर्फ दो मुख्य चीजों से तैयार कर सकते हैं. इसका मखमली (Creamy) टेक्सचर और भीनी-भीनी खुशबू इसे बाज़ार की महंगी मिठाइयों से भी बेहतर बनाती है. जानते हैं बनाने का सबसे आसान तरीका.

यह बर्फी किसी भी लास्ट-मिनट सेलिब्रेशन, किटी पार्टी या त्योहार के लिए बेस्ट है.
Holi Easy Desserts Recipe: होली के त्योहार में घर पर तरह तरह की मिठाइयां और पकवान बनते हैं. लेकिन होली के दिन अगर आप कुछ अलग टेस्ट की चीज सर्व करना चाहते हैं जिसे बच्चे देखते ही उछल पड़ें तो आप इस होली पर एक खास तरह की मिठाई बनाएं जिसका नाम है स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बर्फी. इस मिठाई की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में न तो चाशनी पकाने का झंझट है और न ही घंटों दूध उबालने की मेहनत. सिर्फ स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम और मिल्क पाउडर के साथ यह मात्र 10-15 मिनट में तैयार हो जाती है. इसका गुलाबी रंग और क्रीमी स्वाद होली के जश्न में चार चांद लगा देगा. तो चलिए, जानते हैं इस सुपर टेस्टी और आसान रेसिपी को बनाने का तरीका.
यह बर्फी किसी भी लास्ट-मिनट सेलिब्रेशन, किटी पार्टी या त्योहार के लिए बेस्ट है.
सामग्री(Ingredients);
स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम: 1 बड़ा टब (लगभग 900ml). प्रो टिप: हाई-क्वालिटी आइसक्रीम ही चुनें.
फुल-फैट मिल्क पाउडर: 425 ग्राम (करीब 4-5 कप). ध्यान रहे: स्किम्ड मिल्क पाउडर का इस्तेमाल न करें, वरना बर्फी सख्त हो सकती है.
सजावट के लिए (Optional): बारीक कटे पिस्ते, सूखी गुलाब की पंखुड़ियाँ और गुलाबी फूड कलर.
बनाने की आसान विधि (Step-by-Step)-
1. सबसे पहले एक नॉन-स्टिक कड़ाही को धीमी आंच पर रखें. इसमें स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम डालें और हल्के हाथ से चलाते रहें. हमें इसे बस पिघलाना है और हल्का गर्म करना है, उबालना बिल्कुल नहीं है.
2. जैसे ही आइसक्रीम पिघल जाए, इसमें धीरे-धीरे मिल्क पाउडर डालना शुरू करें. एक हाथ से पाउडर डालें और दूसरे से चम्मच चलाते रहें ताकि गुठलियाँ (Lumps) न बनें.
3. अब आंच को थोड़ा बढ़ा दें (धीमी से मध्यम) और करीब 15 मिनट तक मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाएं. आप देखेंगी कि यह गाढ़ा होकर एक ‘डो’ (Dough) की तरह कड़ाही छोड़ने लगा है. यही सही समय है!
4. अगर आप चाहती हैं कि बर्फी का रंग एकदम ब्राइट पिंक दिखे, तो 2 बूंद फूड कलर मिला दें. अब एक घी लगी हुई ट्रे में इस गरमा-गरम मिश्रण को निकालें और स्पैचुला से बराबर फैला लें.
5. ऊपर से पिस्ते और गुलाब की पंखुड़ियां छिड़कें. इसे पहले कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें और फिर 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. जब यह जम जाए, तो बर्फी के शेप में काट लें.
एक्सपर्ट टिप (Special Tip)-यह बर्फी किसी भी लास्ट-मिनट सेलिब्रेशन, किटी पार्टी या त्योहार के लिए बेस्ट है. इसे आप फ्रिज में रखकर 1 हफ्ते तक आराम से खा सकती हैं. इसका ‘फजी’ और ‘क्रीमी’ स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका दिल जीत लेगा!
About the Author
मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें