IND vs ENG Semi Final: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में हुई बारिश तो क्या होगा, मैच रद्द होने पर कौन खेलेगा फाइनल? ICC का ये है नियम

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में बारिश से हुआ रद्द तो कौन खेलेगा फाइनल?

Last Updated:

What happens if rain spoil IND vs ENG Semi Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होना है. टी20 विश्व कप में लगातार तीसरा मौका है, जब यह दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगी. हालांकि, अगर सेमीफाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ता है, तो भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट सकता है.

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में बारिश से हुआ रद्द तो कौन खेलेगा फाइनल?Zoom

भारत इंग्लैंड सेमीफइनल बारिश से रद्द होने पर क्या होगा?

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होगा. टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा मौका है, जब यह दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगी. हालांकि, अगर सेमीफाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ता है, तो क्या होगा? कौन सी टीम फाइनल में जगह बनाएगी? क्या इसे लेकर आईसीसी का कोई नियम है? आइए सभी सवालों का जवाब हम इस स्टोरी में आपको बताते हैं.

बारिश ने बिगाड़ा खेल तो क्या होगा?
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए ‘रिजर्व-डे’ रखा गया है. यानी अगर 5 मार्च को लगातार बारिश होने की वजह से भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू नहीं हो पाता है, तो मैच 6 मार्च को खेला जाएगा. वहीं, अगर बारिश के कारण 5 मार्च को मैच अधूरा रह जाता है, तो उसे भी अगले दिन (6 मार्च) को पूरा किया जाएगा.

भारत इंग्लैंड सेमीफइनल बारिश से रद्द होने पर क्या होगा?

रद्द करना पड़ा मैच तो फाइनल में किसे मिलेगी एंट्री?
हालांकि, अगर 5 और 6 मार्च दोनों ही दिन खराब मौसम की वजह से सेमीफाइनल मुकाबला धुल जाता है, तो इस स्थिति में सुपर-8 राउंड में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा. इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड में खेले अपने तीनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है. दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराया था, लेकिन भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. इंग्लैंड ने सुपर-8 में अपने सभी मुकाबले जीते हैं और इस कारण इंग्लिश टीम फाइनल में पहुंच जाएगी.

भारत का पलड़ा भारी
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड दमदार रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से टीम इंडिया ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 10 विकेट से रौंदा था. टीम इंडिया के सामने अपने दमदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती होगी, तो इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP