दुखी मत हो भाई…जब गौतम गंभीर ने किया था प्लेइंग XI से बाहर, रोहित शर्मा ने संजू सैमसन को क्या कहा आकर

Share to your loved once


होमक्रिकेट

जब गंभीर ने किया था प्लेइंग XI से बाहर, रोहित शर्मा ने संजू को क्या कहा आकर

Last Updated:

Rohit Sharma pep talk to encourage Sanju Samson : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उनको कहा था उनके बात की थी. उन्होंने प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर संभालते हुए उनसे कहा था ये टूर्नामेंट बहुत बड़ा है. दुखी मत हो भाई.

जब गंभीर ने किया था प्लेइंग XI से बाहर, रोहित शर्मा ने संजू को क्या कहा आकरZoom

प्लेइंग इलेवन से बाहर होने पर संजू सैमसन का रोहित शर्मा ने बढ़ाया था हौसला

नई दिल्ली. संजू सैमसन ने खुद को लेकर उठ रही आलोचनाओं को शांत करने के लिए इससे बड़ा मंच नहीं चुन सकते थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल नॉकआउट मुकाबले में, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बेहतरीन संयम और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की. 196 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 97 रन बनाकर भारत को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. इस पारी के बाद रोहित शर्मा और उनके बीच टूर्नामेंट के दौरान हुई बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसे आईसीसी ने भी शेयर किया है.

सालों से संजू सैमसन पर यह सवाल उठते रहे कि वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में क्यों नहीं बदल पाते. लेकिन इस बार उन्होंने कोई चूक नहीं की. उन्होंने मैच की रफ्तार को सही तरीके से समझा, रन रेट को नियंत्रण में रखा और दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया. भले ही उनके नाम पहले ही तीन टी20 शतक दर्ज हैं, लेकिन यह पारी शायद सबसे ज्यादा याद रखी जाएगी. मैच का माहौल, दबाव और उनके कंधों पर जिम्मेदारी ने इस पारी को एक सामान्य शतक से कहीं ज्यादा खास बना दिया.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP