घर में भाई साथ सो रही प्रेमिका के सीने में प्रेमी ने मारी गोली, मौके पर मौत, हत्यारा फरार
Last Updated:
Basti Latest News: उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां घर में भाई के साथ बिस्तर पर सो रही प्रेमिका को उसके प्रेमी ने गोली मार दी. जिससे मौके पर ही युवती की मौत हो गई. प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी मौके से फरार हो गया. जिसे पुलिस की टीम ढूंढ़ने में जुटी हुई है. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला.

मृतका की मां की तस्वीर.
बस्ती: यूपी में बस्ती जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है. जहां कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. पहली गोली सर में और दूसरी सीने में उतार दी. मृतका 12वीं की छात्रा थी, जो बोर्ड का एग्जाम दे रही थी. रात करीब 1 बजे के आसपास सिरफिरा आशिक घर में घुसा और ताबड़तोड़ दो गोलियां प्रेमिका पर दाग दी. जब घरवाले गोली की आवाज पर उठे तो उन पर असलहा तान दिया, प्रेमिका की मां पर भी फायरिंग की लेकिन गोली मिस हो गई और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया.
बता दें कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तरफ़ा प्यार में अंधे प्रेमी ने नाबालिग किशोरी को सोते समय बिस्तर पर ही गोली मार दी. गोली की आवाज से बगल में सो रहे भाई ने शोर मचाया, तब तक बाहर सो रही मां के ऊपर सिरफिरे युवक ने असलहा तान दिया. शोर सुन अगल-बगल के लोग जाग गए और जानकारी पुलिस को दी. देखते ही देखते दो थानों की पुलिस सीओ कलवारी, पुलिस उपाधीक्षक बस्ती मौके पर पहुंचे. घायल किशोरी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा पहुंचे जहां चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया.
किशोरी का नाम अनुष्का है. वह अपने भाई अवनीश के साथ बरामदे में सो रही थी. तभी गांव का ही मंदीप नामक एक युवक बरामदे में गया और अनुष्का के सीने में और सिर पर दो गोलियां मारकर दरवाजे पर सो रही मां की मच्छरदानी हटा कर उस पर भी असलहा तान दिया. गोली चलने के बाद मचे शोर से इलाके में सनसनी मच गयी. दरअसल सिरफिरे आशिक ने किशोरी को बहला फुसलाकर प्रेम संबंध बनाए, उस का वीडियो और फोटो बना लिया. कुछ दिनों बाद लड़की ने मंदीप से पीछा छुड़ाना शुरू किया.
नाराज मनदीप ने 18 दिसंबर 2025 को लड़की के साथ खींचे गए अंतरंग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. लड़की के परिजनों ने इस मामले में कलवारी थाने में शिकायत की. जिस पर आईटी एक्ट में मामला दर्ज हुआ था. बाद में दुष्कर्म भी जुड़ गया था. मामला दर्ज होने के बाद मंदीप घर छोड़कर फरार हो गया था. अचानक मनदीप गांव पहुंचा और उसने इस घटना को अंजाम दे दिया. एएसपी श्यामाकांत ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है. परिजनों से घटना की जानकारी ली जा रही है, तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. अभियुक्त को अरेस्ट करने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें