मेष राशि के आज खत्म हो जाएंगे सारे मतभेद, बढ़ेगा खर्च, एक गलती से आ सकती है कर्ज लेने की नौबत
Last Updated:
मेष राशि के आज खर्चे बढ़ेंगे लेकिन बिजनेस में सफलता भी मिलेगी. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु और माष फाल्गुन है. तिथि पूर्णिमा, नक्षत्र मघा और पक्ष शुक्ल है. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.12 से 12.56 तक रहेगा. दिशाशूल उत्तर में है. खर्च पर नियंत्रण रखें, वरना भविष्य की योजनाएं प्रभावित होंगी और जरूरत पर कर्ज लेने की नौबत आ सकती है. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक सहयोग बना रहेगा. रिश्तों में चली आ रही गलतफहमियां और पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं.
मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का आज खर्च बढ़ सकता है. नौकरी में दिन अच्छा रहेगा. रियल स्टेट से जुड़े बिजनेस में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. छाती व पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. ध्यान रखें. प्यार व रिश्तों में मतभेद खत्म होंगे. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. आज बसंत ऋतु और माष फाल्गुन है. तिथि पूर्णिमा, नक्षत्र मघा और पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 6.44 पर और सूर्यास्त 6.22 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.12 से 12.56 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 3.27 मिनट से 4.54 तक रहेगा. इसमें कोई भी शुभ काम नहीं करें. दिशाशूल उत्तर दिशा में है.
शुभ काम का प्लान
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगी. मानसिक शांति बनाए रखें. छाती व पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. घर पर आराम करने से लाभ मिलेगा. रिश्तों में दिन अनुकूल रहेगा. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक सहयोग बना रहेगा. रिश्तों में चली आ रही गलतफहमियां व पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं. अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है. बातचीत भी आगे बढ़ सकती है. परिवार में माता का आर्शीवाद मिल सकता है. परिवार में शांति व अपनापन बढ़ेगा. किसी शुभ काम की योजना बन सकती है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें