आज का कर्क राशिफल | Kark Rashifal | कर्क राशि | Cancer Horoscope Today |

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Kark Rashifal 3 March: उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा. कामकाज में सामान्य लाभ होगा, लेकिन मन की चंचलता के कारण एकाग्रता में कमी आ सकती है. 

Today Cancer Horoscope 3 March (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन सावधानी और संयम के साथ आगे बढ़ने के संकेत दे रहा है. आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि है और चंद्रग्रहण भी लग रहा है. ग्रहण का प्रभाव आपकी मानसिक स्थिति और भावनाओं पर विशेष रूप से पड़ सकता है, क्योंकि कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है. ऐसे में आज आपके मन में उतार-चढ़ाव, असमंजस और संवेदनशीलता बढ़ सकती है. इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार अवश्य करें.

उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा. कामकाज में सामान्य लाभ होगा, लेकिन मन की चंचलता के कारण एकाग्रता में कमी आ सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. चंद्रग्रहण के समय ध्यान, भजन या मंत्र जाप करना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

कर्क राशिफल: लव लाइफ
कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. छोटी-छोटी बातों को लेकर मन खिन्न हो सकता है. यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो संवाद बनाए रखें और किसी भी बात को दिल पर न लें. विवाहित जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ किसी पुराने विषय पर बहस हो सकती है. धैर्य और समझदारी से स्थिति संभालें.

कर्क राशिफल: नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों को आज अपने काम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. ऑफिस में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकते हैं. उच्च अधिकारियों के सामने अपनी बात सोच-समझकर रखें. वहीं व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य लाभ देने वाला रहेगा, लेकिन लेन-देन में सावधानी बेहद जरूरी है. किसी नए निवेश या साझेदारी को आज टालना बेहतर रहेगा. कागजी कार्यवाही अच्छी तरह जांच लें.

कर्क राशिफल: छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के छात्र जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा एकाग्रता की कमी वाला रह सकता है. पढ़ाई में मन कम लगेगा, खासकर ग्रहण के समय. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास जारी रखना चाहिए. आज रिवीजन करना ज्यादा लाभदायक रहेगा, मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखें.

कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सावधानी का संकेत दे रहा है. खासकर गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सतर्कता बरतनी चाहिए. घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है. परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. शाम के समय पूजा-पाठ करने से मन को शांति मिलेगी.

कर्क राशिफल: स्वास्थ्य
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ पर विशेष ध्यान देना चाहिए आज आपको सिरदर्द, तनाव या नींद की कमी जैसी समस्या हो सकती है. चंद्रग्रहण के प्रभाव के कारण मानसिक बेचैनी रह सकती है. योग, प्राणायाम और ध्यान करने से राहत मिलेगी. तला-भुना भोजन कम करें और हल्का आहार लें.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP