डेरिल मिचेल को भरोसा फाइनल में होगी न्यूजीलैंड की एंट्री, अजेय दक्षिण अफ्रीका को हराने का प्लान रेडी

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

मिचेल को भरोसा फाइनल में पहुंचेगा NZ, दक्षिण अफ्रीका को हराने का प्लान तेयार

Last Updated:

Daryl Mitchell statement: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने साउथ अफ्रका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच को लेकर कहा, ‘हम इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं. हम मैच के दौरान छोटे-छोटे मौकों को भुनाने की बात करते हैं और उम्मीद है कि हम कुछ दिनों बाद होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे.’

मिचेल को भरोसा फाइनल में पहुंचेगा NZ, दक्षिण अफ्रीका को हराने का प्लान तेयारZoom

डेरिल मिचेल का सेमीफाइनल मैच को लेकर बयान.

कोलकाता. आक्रामक बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने कहा कि न्यूजीलैंड चीजों को जरूरत से ज्यादा बड़ा नहीं बनाता और टीम को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत में खेलने के हालिया अनुभव से फायदा मिलेगा. न्यूजीलैंड 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले सेमीफाइनल में पिछली बार की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा. मिचेल ने कहा कि ब्लैक कैप्स को मैदान के अंदर और बाहर क्या करना है, इसको लेकर पूरी स्पष्टता है.

उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट से कहा, ‘हम टीम के तौर पर कैसे खेलना चाहते हैं, इसको लेकर पूरी तरह साफ हैं. हम चीजों को जितना है उससे बड़ा नहीं बनाते लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने को लेकर बहुत उत्साहित हैं और खुद को भाग्यशाली मानते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हम इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं. हम मैच के दौरान छोटे-छोटे मौकों को भुनाने की बात करते हैं और उम्मीद है कि हम कुछ दिनों बाद होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे.’

डेरिल मिचेल का सेमीफाइनल मैच को लेकर बयान.

भारत में लगातार खेलने का फायदा
न्यूजीलैंड की टीम इस साल की शुरुआत से भारत में है. टीम ने वर्ल्ड कप से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हिस्सा लिया था. मिचेल ने कहा कि टीम भारत में खेलने के अनुभव का फायदा उठाने की कोशिश करेगी. उन्होंने श्रीलंका में वर्ल्ड कप के सुपर आठ चरण के मैचों के बाद यहां लौटने पर कहा, ‘हमने पिछले दो महीनों में भारत में काफी समय बिताया है और हमें अंदाजा है कि यहां कैसी परिस्थितियां मिलेंगी. श्रीलंका में पिछले पखवाड़े जो हालात थे, उनसे यह अलग होगा, लेकिन खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों की तैयारी पर भरोसा करेंगे.’

न्यूजीलैंड को इससे पहले ग्रुप चरण में दक्षिण अफ्रीका से हार मिली थी. उन्होंने कहा, ‘वे इस टूर्नामेंट की सबसे अच्छी टीमों में से एक हैं और इसी वजह से यहां तक पहुंचे हैं. कोलकाता में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में उनसे भिड़ना रोमांचक होगा. दोनों टीमें अगले राउंड में पहुंचने के लिए पूरी कोशिश करेंगी. ईडन गार्डन्स में भरी भीड़ के सामने खेलना हमेशा खास होता है.’ मिचेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद जनवरी 2026 के लिए आईसीसी का महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था. न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज 2-1 से जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी. उन्होंने इसको लेकर कहा, ‘यह अच्छा लगता है, लेकिन मैं इसे टीम की उपलब्धि मानता हूं. जनवरी 2026 में मिली सफलता, खासकर भारत में वनडे सीरीज जीतना, हमारे देश के लिए ऐतिहासिक था क्योंकि हमने पहले कभी ऐसा नहीं किया था.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP