‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का नया ट्रांसफॉर्मेशन! क्लीन शेव में दिखे रॉकस्टार, फैंस बोले– कुछ बड़ा होने वाला है

Share to your loved once


Last Updated:

रणबीर कपूर काफी समय से अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चा में हैं. फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म से अब रणबीर कपूर का लुक सामने आया है. वायरल हो रहे रणबीर इस फिल्म में क्लीन शेव में नजर आने वाले हैं. हाल ही में सामने आई फोटो देखकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है.

ख़बरें फटाफट

‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का नया ट्रांसफॉर्मेशन! क्लीन शेव में दिखे रॉकस्टारZoom

फैंस हुए एक्साइटेड

रणबीर कपूर की फिल्में रिलीज से पहले ही चर्चा में आ जाती हैं. अब काफी समय से वह भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के चलते छाए हुए हैं.रणबीर के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार नजर टिकाए हुए हैं कि वह रणबीर की फिल्म में झलक पा सके. अब फाइनली उनका इंतजार खत्म हो गया.

हैरान कर देगा रणबीर का ये ट्रांसफॉर्मेशन

अब तक फिल्म की कहानी और रणबीर के किरदार को लेकर मेकर्स ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है. लेकिन रणबीर का ये बदला हुआ अंदाज फैंस को कई तरह के कयास लगाने पर मजबूर कर रहा है. इससे पहले वह मूंछों वाले रग्ड लुक में नजर आए थे, और अब अचानक क्लीन शेव अवतार में दिखना इस बात का इशारा माना जा रहा है कि फिल्म में उनका रोल काफी दमदार और अलग होने वाला है. भंसाली अपनी फिल्मों में किरदारों के लुक पर खास ध्यान देते हैं, इसलिए रणबीर का ये ट्रांसफॉर्मेशन यूं ही नहीं माना जा रहा.

आलिया संग आएंगे नजर

इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ विक्की कौशल और आलिया भट्ट भी नजर आने वाले हैं. तीनों बड़े सितारों को एक साथ देखना ही दर्शकों के लिए बड़ी बात है. यही वजह है कि ‘लव एंड वॉर’ को 2026 की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिना जा रहा है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. न कहानी का खुलासा हुआ है, न किरदारों की डिटेल्स सामने आई हैं और न ही कोई ऑफिशियल पोस्टर रिलीज हुआ है. बस हल्की-फुल्की झलकियां और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें ही चर्चा का कारण बनी हुई हैं.

बता दें कि संजय लीला भंसाली अपने भव्य सेट, गहरी भावनाओं और शानदार विजुअल्स के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में जब इंडस्ट्री के तीन मजबूत और वर्सेटाइल कलाकार उनके साथ काम कर रहे हैं, तो उम्मीदें अपने आप ही बढ़ जाती हैं. फिलहाल फैंस को फिल्म से जुड़ी हर छोटी अपडेट का बेसब्री से इंतजार है.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP