Jonny Bairstow stranded in Dubai with his family: इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो अपनी फैमिली के साथ दुबई में फंस गए हैं.
Last Updated:
Jonny Bairstow stranded in Dubai with his family: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच मुश्किल में फंस गए हैं. बेयरस्टो इंग्लैंड लायंस के साथ अबुधाबी में पाकिस्तान शाहीन के साथ वनडे सीरीज खेलने गए थे, लेकिन युद्ध के कारण बेयरस्टो ने वहां फंस गए हैं. बेयरस्टो के साथ उनकी फैमिली भी दुबई में है.

जॉनी बेयरस्टो दुबई में फंस गए हैं
नई दिल्ली: ईरान-अमेरिका के बीच जारी युद्ध के कारण इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो दुबई में फंस गए हैं. बेयरस्टो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी है कि दुबई में सिर्फ वही नहीं, उनकी फैमिली भी साथ है. जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड लायंस के साथ पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अबुधाबी पहुंचे थे. सीरीज के दूसरे मैच से पहले ईरान ने दुबई और अबुधाबी के कुछ इलकों पर जोरदार हवाई हमले किए.
ऐसी खतरनाक स्थिति में दूसरे मैच को रद्द कर दिया गया और खिलाड़ियों को सुरक्षित करने का निर्देश दिया गया. ऐसे में अब जॉनी बेयरस्टो ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा, “जो लोग यह लिख रहे हैं कि मैं इंग्लैंड लायंस टीम के साथ हूं… ऐसा नहीं है. मैं अपने छोटे परिवार के साथ दुबई में हूं. इंग्लैंड लायंस के सुरक्षाकर्मी उन्हें अबू धाबी से निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे होंगे, लेकिन मैं अपने परिवार को सुरक्षित रखने और हम सबको यहां से निकालने की कोशिश कर रहा हूं.”
ईसीबी की तरफ से जारी किया गया बयान
बता दें कि यूएई में बिगड़ते हुए हालात के बीच शनिवार, 28 फरवरी को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से बयान भी जारी किया गया था. ईसीबी ने अपने बयान में कहा, “हमारी टीमों और स्टाफ की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हम सुरक्षा विशेषज्ञों और सरकार के संपर्क में हैं और मध्य पूर्व में मौजूदा हालात को लेकर आधिकारिक सलाह का पालन कर रहे हैं.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें