आस्था, इतिहास और चमत्कार की अनोखी विरासत

Share to your loved once


Last Updated:

गोरखपुर के विभिन्न शिव मंदिर—मानसरोवर मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ, झारखंडी महादेव, राजघाट शिव मंदिर और खजनी क्षेत्र का प्राचीन शिवलिंग—आस्था, इतिहास और लोकमान्यताओं का अनूठा संगम प्रस्तुत करते हैं. सरोवर और नदी तट की पवित्रता से लेकर स्वयंभू शिवलिंग और चमत्कारिक कथाओं तक, ये मंदिर आज भी भक्तों की गहरी श्रद्धा और आध्यात्मिक विश्वास के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं.

गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र में स्थित ‘मानसरोवर मंदिर शिव भक्तों की गहरी आस्था का केंद्र माना जाता है. यह मंदिर शांत वातावरण और सरोवर के किनारे स्थित होने के कारण विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस स्थल का संबंध प्राचीन समय से है और इसे भगवान शिव की तपोस्थली माना जाता है. कहा जाता है कि इस क्षेत्र में पहले एक प्राकृतिक जलाशय था, जिसे मानसरोवर कहा गया. इसी सरोवर के पास शिवलिंग की स्थापना की गई और धीरे-धीरे यह स्थान मंदिर के रूप में विकसित हो गया.

शहर के प्राचीन शिव मंदिरों में गिना जाने वाला मुक्तेश्वर नाथ मंदिर अपनी आध्यात्मिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है, कहा जाता है कि यहां स्थापित शिवलिंग स्वयंभू है और वर्षों पुराना है. स्थानीय लोगों के अनुसार अंग्रेज़ी दौर में भी यह मंदिर आस्था का केंद्र रहा. शिवरात्रि के दिन यहां जलाभिषेक के लिए रात से ही लाइन लगनी शुरू हो जाती है. भक्त मानते हैं कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद अवश्य पूरी होती है.

झारखंडी महादेव मंदिर का इतिहास लोककथाओं से जुड़ा है. मान्यता है कि यहां शिवलिंग की स्थापना जंगल क्षेत्र में हुई थी, जिस कारण इसका नाम झारखंडी पड़ा. समय के साथ यह स्थान शहर का प्रमुख धार्मिक केंद्र बन गया. सावन और शिवरात्रि में यहां भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है. मंदिर का वातावरण बेहद शांत और आध्यात्मिक माना जाता है, जहां भक्त घंटों ध्यान और पूजा-अर्चना करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राप्ती नदी के किनारे स्थित राजघाट शिव मंदिर धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि नदी तट पर स्थित होने के कारण यहां पूजा-अर्चना का विशेष फल मिलता है. पुराने समय में साधु-संत यहां तपस्या किया करते थे. शिवरात्रि के दिन यहां सुबह से देर रात तक जलाभिषेक चलता है और लंबी कतारें देखने को मिलती हैं. नदी किनारे गूंजते हर-हर महादेव के जयकारे पूरे वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं.

गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के सरया तिवारी गांव में स्थित इस शिव मंदिर की ऐसी मान्यता है कि, जब हजारों साल पहले महमूद गजनवी ने भारत आक्रमण किया था तो इस शिव लिंग के नीचे खजाना छिपे होने की सूचना पर शिव मंदिर को ध्वस्त कर दिया. लेकिन वह शिवलिंग को उखाड़ फेंकने में नाकाम रहा. हिंदुओं के प्रति द्वेष की वजह से शिवलिंग पर उसने अरबी भाषा में कलमा खुदवा दिया, जिस पर अरबी भाषा में लाइला हइलल्लाह मोहम्मद उर्रसूलुल्लाह लिखा दिया. जिससे हिंदू समुदाय के लोग पूजा-पाठ न करें, इस मंदिर की एक और मान्यता है कि शिवलिंग के ऊपर छत नहीं है. जब भी लोगों ने छत लगाने की कोशिश की तो छत गिर गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP