टी-20 वर्ल्डकप का अंतिम सुपर-8 मुकाबला भारत ने 4 गेंदें शेष रहते जीत लिया. संजू सैमसन मैच के हीरो रहे, जिन्होंने 97 रन की बेहतरीन पारी खेली. संजू के अलावा सिर्फ तिलक वर्मा ऐसे रहे जिन्होंने महत्वपूर्ण 27 रन बनाकर कुछ ही देर सही मगर सैमसन का साथ दिया. एक तरफ से विकेट गिरते रहे, मगर संजू धैर्य के साथ डटे रहे और आखिर में टीम को जीत दिला दी.
एक ऐसा मैच, जो किसी भी टीम के लिए करो या मरो वाला है, उसमें टीम का ऐसा प्रदर्शन किसी भी वर्ल्डक्लास टीम पर सवाल उठाने वाला है. 196 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. अभिषेक और ईशान के आउट होने के बाद तो प्रिडिक्शन टेबल भी ये मानने लगा था कि भारत के जीत का चांस महज 27 प्रतिशत है, जबकि वेस्टइंडीज की जीत का प्रतिशत 73 था. अगर इस मैच को छोड़ भी दें तो वर्ल्डकप की शुरुआत से लेकर अब तक एक दो मैच छोड़ दें तो ज्यादातर में यही हाल रहा है. भारतीय टीम मैच तो जीत गई, मगर किसी भी मैच में टीम एफर्ट नजर नहीं आया. जीत के हीरो एक या दो खिलाड़ी ही रहे.
मैच में भारत ने 29 रन से जीत दर्ज की. इस मैच में टीम की शुरुआत ही बेहद खराब थी. पहला पावर प्ले खत्म होने तक टीम के 46 रन पर 4 विकेट गिर गए थे. मैच में सूर्यकुमार हीरो बने और 49 रन पर शानदार 84 रन बनाए. भारत ने 161 रन बनाए. सूर्या के अलावा तिलक ऐसे थे जिन्होंने 25 रन बनाए थे. मैच में भारत की गेंदबाजी में धार देखने को मिली थी. मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके थे, जबकि अर्शदीप दीप सिंह ने 18 रन देकर 2 विकेट लिए थे. मैच के हीरो सूर्य कुमार यादव रहे थे.
12 फरवरी को दिल्ली में खेले गए इस मैच में भारत ने 93 रन से जीत दर्ज की थी. मैच में भारत ने 209 रन का स्कोर खड़ा किया था. इस मैच में भारत के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था. खासतौर से ईशान किशन ने 24 गेंद पर 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, जबकि हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों पर 52 रन जोड़े थे. मैच में भारत की गेंदबाजी में भी धार दिखी थी, वरुण चक्रवर्ती ने 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट झटके थे, जबकि हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए थे. बुमराह और अर्शदीप को भी एक एक विकेट मिला था.
मैच में भारत ने 61 रन से जीत दर्ज की. यह ऐसा मुकाबला था, जहां अभिषेक शर्मा लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए, मगर मैच में थोड़ा टीम एफर्ट दिखा था. ईशान किशन ने 40 गेंद पर 77 रन की पारी खेलकर मैच को एकतरफा कर दिया. उस मैच में सूर्य कुमार यादव ने 32 रन बनाए थे, जबकि तिलक वर्मा ने 25 और शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान दिया था. मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ था, ऐसे में गेंदबाजी में धार दिखी और हार्दिक, बुमराह और वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए.

अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में भारत ने 17 रन से जीत दर्ज की थी. इस मैच में शिवम दुबे का बल्ला चमका था, जिन्होंने 31 गेंद पर 66 रन बनाए थे. सूर्य कुमार यादव ने 34 रन बनाए थे. टीम ने 193 रन का स्कोर खड़ा किया था. मैच में तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने भी रन बनाए थे. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने हैट्रिक ली थी. उन्होंने 3 ओवर में 14 रन दिए थे, जबकि बुमराह, हार्दिक को भी 1-1 विकेट मिला था, मैच में शिवम दुबे ने दो विकेट भी लिए थे.
मैच साउथ अफ्रीका जीता था. मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी की. बुमराह ने अच्छी बॉल डाली, 4 ओवर में महज 15 रन देकर 3 विकेट भी झटके. हालांकि और कोई गेंदबाज कमाल नहीं कर सका. मैच में डेविड मिलर ने 35 बॉल पर 63 रन बनाए, जबकि ब्रेविस ने भी बढ़िया पारी खेलकर अफ्रीका को 187 रन तक पहुंचाया. जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम से शिवम दुबे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जिन्होंने 42 रन बनाए थे, इसके अलावा कोई खिलाड़ी 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया था. टीम 111 रन पर सिमट गई थी..

26 फरवरी को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने सबसे दमदार बल्लेबाजी पेश की थी. इस मैच में संजू सैमसन को वापस लाया गया था, जिन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ पावरप्ले में 80 रन जोड़ दिए थे. अभिषेक शर्मा ने 26 गेंदों पर T20 विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक लगाया था. सूर्यकुमार ने 13 गेंदों पर 33 रन बनाए थे. मैच का आकर्षक हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा की बल्लेबाजी रही थी, जिन्होंने क्रमश 23 गेंद पर 50 और 16 बॉल पर 44 रन की पारी खेली थी. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 24 रन देकर 3 विकेट झटके थे.
ईडन गार्डन में खेला गया यह मुकाबला पहले ही हाईस्कोरिंग माना जा रहा था. मैच में रोवमान पॉवेल और जेसन होल्डर ने अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों की धुनाई कर स्कोर को 195 रन तक पहुंचाया था. जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम से सिर्फ संजू सैमसन ही ऐसे थे जो टिके रहे. उन्होंने 97 रन की मैच विनिंग पारी खेली. अभिषेक-ईशान किशन एक बार फिर सिर्फ 10-10 रन बना सके, सूर्य कुमार यादव ने 18 रन का योगदान दिया, सिर्फ तिलक वर्मा ऐसे थे जिन्होंने 27 रन बनाए. संजू सैमसन की बल्लेबाजी की बदौलत टीम जीत तो गई मगर सवाल छोड़ गई कि अगर संजू सैमसन पहले आउट हो गए थे तो टीम का खेवनहार कौन बनता.

भारत का मुकाबला अब 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ है. यह दूसरा सेमीफाइनल है, जो तय करेगा कि कौन सी टीम फाइनल में जा रही है. ऐसे में भारतीय टीम को कुछ चीजों पर फोकस करना होगा.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login