नोएडा में ‘रन फॉर अ कॉज’ हाफ मैराथन, दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए दौड़े 1500 धावक, जानिए सब कुछ

Share to your loved once


Last Updated:

नोएडा में पहली बार दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को समर्पित विशेष हाफ मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें खेल और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम देखने को मिला. सेक्टर-142 स्थित वन एफएनजी में आयोजित इस ‘रन फॉर अ कॉज’ इवेंट में करीब 1500 धावकों ने हिस्सा लिया. आयोजन से प्राप्त रजिस्ट्रेशन शुल्क का एक हिस्सा इंडियन ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन को दान किया गया, ताकि दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिल सकें.

ख़बरें फटाफट

नोएडा. नोएडा में पहली बार दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को समर्पित विशेष मैराथन का आयोजन किया गया. सेक्टर-142 स्थित वन एफएनजी में आयोजित ‘ग्रुप 108 हाफ मैराथन’ रन फॉर अ कॉज थीम पर आधारित रही. इस आयोजन का एक बड़ा हिस्सा इंडियन ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन को समर्पित किया गया.

मैराथन के रजिस्ट्रेशन शुल्क का महत्वपूर्ण भाग एसोसिएशन को दान किया गया, जिससे दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराए जा सकें. करीब 1500 धावकों ने भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया.

सुबह 4:15 बजे से दौड़ी फिटनेस की लहर
ग्रुप 108 के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अमीश भूटानी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल खेल आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि उन खिलाड़ियों के साथ खड़ा होना है जो अपनी सीमाओं के बावजूद असाधारण उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं. सुबह 4:15 बजे शुरू हुई इस मैराथन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों समेत हर आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. आयोजन स्थल पर सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और जलपान की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

हर आयु वर्ग के लिए अलग-अलग श्रेणियां
मैराथन को समावेशी बनाने के लिए विभिन्न श्रेणियां रखी गईं:
1) 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन.
2) 10 किलोमीटर रन.
3) 5 किलोमीटर रन.
4) ओपन वॉकाथन/फन रन (बिना आयु सीमा).
5) 7 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए 1 किलोमीटर किड्स रन.
सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को टी-शर्ट, मेडल और ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि विजेताओं को ट्रॉफी और आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.

सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल
ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर संचित भूटानी ने बताया कि ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के साथ औपचारिक रूप से जुड़कर यह निर्णय लिया गया कि रजिस्ट्रेशन शुल्क का एक हिस्सा एसोसिएशन को दान किया जाएगा. यह सहयोग दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, उपकरणों की उपलब्धता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के अवसर बढ़ाने में सहायक होगा.

फिटनेस के साथ जिम्मेदारी का संदेश
इस पहल के माध्यम से आयोजकों ने स्पष्ट संदेश दिया कि खेल केवल व्यक्तिगत फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी एक सशक्त माध्यम है. नोएडा में आयोजित यह मैराथन खेल और सामाजिक सरोकारों के अनूठे संगम का उदाहरण बनकर उभरी.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP