किशोर कुमार का रोमांटिक गाना, नीतू-ऋषि कपूर हॉल-बारिश में करते हैं रोमांस, देता है बिना डरे प्यार करने की सीख

Share to your loved once


 

arw img

ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने साथ में कई रोमांटिक फिल्में की हैं. एक जमाने की हिट जोड़ी भी रही. दोनों के रोमांटिक गाने आज भी खूब सुने और देखे जाते हैं. इनमें से एक रोमांटिक गाना ‘प्यार कर लिया तो क्या’ है. इस गाने को किशोर कुमार ने गाया है. इसका म्युजिक खय्याम ने दिया और बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे हैं. यह गाना साल 1976 में आई फिल्म ‘कभी कभी’ का है. वैसे तो फिल्म में अमिताभ बच्चन और राखी गुलजार लीड रोल में थे. लेकिन ऋषि और नीतू कपूर भी अहम रोल में थे. फिल्म में दोनों को कॉलेज गोइंग कपल दिखाया गया है, जो एक-दूसरे प्यार करते हैं. ‘प्यार कर लिया तो क्या’ में दोनों एक-दूसरे संग नाचते-गाते हैं. रोमांस करते हुए नजर आते हैं. पहले एक हॉल में दोनों के बीच जुगलबंदी होती है, फिर दोनों बारिश में भीगते हुए नाच-गाना करते हैं. दोनों के बीच रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिलती है. नीतू और ऋषि के डांसिंग मूव्स आपका दिल चुरा लेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP