IND VS WI: वर्ल्ड कप पर भी भारत का होगा कब्जा! T20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंडिया, क्रिकेट लवर बोले-‘वन मैन आर्मी बुमराह

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

वर्ल्ड कप पर भी भारत का होगा कब्जा! T20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंडिया

Last Updated:

T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में के आखिरी मुकाबले में इंडिया ने वेस्टइंडीज को मात दे दी. दोनों के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा मैच में आखिरी तक कुछ कह पाना काफी मुश्किल था कि कौन जीतेगा. लेकिन संजू सैमसन शानदार बल्लेबाजी ने भारत को जीत दिलाई. लोगों ने जगह-जगह बड़े-बड़े स्क्रीन लगाकर मैच का आनंद लिया. वहीं क्रिकेट प्रेमियों ने सेमीफाइनल के लिया क्या कुछ कहा आइये जानते हैं.

पूर्णिया. जब से T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई है तब से क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. जगह-जगह चौक चौराहे पर बड़े-बड़े स्क्रीन, डिजिटल एलईडी पर लोग क्रिकेट देखकर आनंद उठाते हैं. लेकिन 1 मार्च को इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया मुकाबला खूब रोमांचक रहा. देखने वाले दर्शकों की नजरे टीवी स्क्रीन पर टिकी रही और हर मिनट का लुत्फ लेते रहे.

वहीं पूर्णिया के लोगों ने कहा कि इंडिया टीम के खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस अभी बेहतर चल रहा है. ऐसे में अभी कोई भी देश के खिलाड़ी क्यों ना हो इंडिया टीम से टक्कर लेना उनके लिए मुश्किल होगा. साथ ही साथ मौजूद लोगों ने कहा कि T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंडिया पहुंचा है लेकिन आने वाला समय में वर्ल्ड कप पर भी इंडिया टीम का ही कब्जा रहेगा. क्रिकेट लवर्स मुकेश कुमार, दिलीप कुमार, अनंत कुमार, सुमित कुमार, पल्लव ठाकुर, अभिनंदन, हर्स राज शर्मा, शिवम और अनिल सहित अन्य लोगों ने बताया कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20 वर्ल्ड कप का बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. दर्शक हर गेंद पर टकटकी लगाए मैच देखते रहे.

उम्मीदों पर खरे उतरे संजू सैमसन
हालांकि, कई लोगों को तो ऐसा लग रहा था कि इंडिया कहीं हार ना जाए, लेकिन इंडियन खिलाड़ियों में उत्साह और उनकी खेलने की प्रतिभा ने मैच को पूरी तरह से पलट कर रख दिया और मौके पर संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने मैच को पलट दिया. जबकि लोगों की नजरे संजू सैमसन पर टिकी थी और संजू सैमसन ने लोगों की उम्मीदों को बरकरार रखा और मैच को जीत दिलाई. जबकि लोग कहते हैं कि फाइनल मैच में अभिषेक शर्मा पर अब लोगों की निगाहें टिकी हैं और अभिषेक शर्मा का ही परफॉर्मेंस देखने के लिए लोग बेताब हैं जबकि बॉलर में ‘वन मैन आर्मी’ का दर्जा बुमराह को दिया गया है.

वर्ल्ड कप पर भी रहेगा भारतीय टीम का कब्जा..
इंडिया टीम के सभी खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस बेहतर है और सभी खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं. कई लोग बताते हैं कि बीच में मैच की स्थिति थोड़ी सी डगमग हुई थी लेकिन फंसे हुए मैच को संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने आसानी से निकाल दिया. जिस कारण वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर काफी मानसिक प्रेशर बढ़ने के बाद वह पूरी तरह नर्वस हो गए और भारतीय खिलाड़ियों ने अपने दमखम और प्रतिभा को दिखाते हुए मैच को अच्छे रनों से जीत लिया.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP