आज का कर्क राशिफल | Kark Rashifal | कर्क राशि | Cancer Horoscope Today |
Last Updated:
Aaj Ka Kark Rashifal: उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज सुबह का समय सामान्य रहेगा, लेकिन दोपहर बाद कार्यों की गति तेज होगी. काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन इसी के साथ लाभ की संभावनाएं भी मजबूत रहेंगी.
Today Cancer Horoscope 2 March (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन विशेष महत्व लेकर आया है. आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जिसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी. खास बात यह है कि आज होलिका दहन की पावन पूर्णिमा भी है, जो नकारात्मकता को समाप्त कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है. ऐसे में आज का दिन आपके जीवन में पुराने विवादों को समाप्त कर नई शुरुआत का संकेत दे रहा है.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज सुबह का समय सामान्य रहेगा, लेकिन दोपहर बाद कार्यों की गति तेज होगी. काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन इसी के साथ लाभ की संभावनाएं भी मजबूत रहेंगी. चंद्रमा की अनुकूल स्थिति आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत करेगी.
कर्क राशिफल: लव लाइफ
कर्क राशि के प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण रहेगा. यदि किसी बात को लेकर मन में भ्रम या नाराज़गी चल रही थी, तो आज उसे सुलझाने का अवसर मिलेगा. होलिका दहन के दिन रिश्तों की नकारात्मकता को खत्म कर नई शुरुआत करें. विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. छोटी-छोटी बातों पर तकरार से बचें, वरना शाम का मूड खराब हो सकता है. अविवाहित लोगों को किसी पुराने मित्र से सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं.
कर्क राशिफल: नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए दोपहर बाद का समय लाभकारी रहेगा. वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल सकती है. कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो भविष्य में प्रमोशन का रास्ता खोल सकती है. वहीं व्यवसायियों के लिए आज का दिन मिला-जुला प्रभाव लेकर आएगा. सुबह कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन दोपहर के बाद लाभ के योग बनेंगे. नए निवेश या साझेदारी से पहले सोच-समझकर निर्णय लें. होलिका दहन के अवसर पर पुराने बकाए धन की प्राप्ति के संकेत भी मिल रहे हैं.
कर्क राशिफल: छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं. हालांकि, सोशल मीडिया या दोस्तों के साथ समय अधिक बिताने से पढ़ाई प्रभावित हो सकती है. दोपहर के बाद पढ़ाई में मन ज्यादा लगेगा. कला, संगीत या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े छात्रों को विशेष सफलता मिल सकती है.
कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा. घर-परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जो महिलाएं व्यवसाय या स्वरोजगार से जुड़ी हैं, उन्हें आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं. गृहिणियों के लिए आज घर में धार्मिक या शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है. होलिका दहन के अवसर पर परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें, खासकर थकान और नींद की कमी से बचें.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें