चॉकलेटी हीरो की कम बजट फिल्म, मेकर्स को कर गई थी मालामाल, छाप डाले थे लागत से 5 गुना नोट

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड में अक्सर मेकर्स अपनी फिल्मों पर खूब पैसा बहाते हैं, लेकिन हर बार भारी-भरकम बजट ही हिट फिल्म की गारंटी नहीं होती है. कई बार कम बजट में बनी फिल्में चुपके से आकर बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा देती हैं. कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर ‘लुका छुपी’ एक ऐसी ही फिल्म है.

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘लुका छुपी’ साल 2019 में रिलीज हुई थी. 7 साल पहले आई फिल्म ने कमाल कर दिखाया था. यह सिर्फ एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी नहीं थी, बल्कि एक ऐसी मिड-बजट फिल्म साबित हुई, जिसने यह दिखाया कि मजबूत कहानी और जमीन से जुड़ा ट्रीटमेंट हो तो बिना बड़े बजट और भव्यता के भी फिल्में ब्लॉकबस्टर बन सकती हैं.

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका टॉपिक था. कृति सेनन और कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म के जरिए एक संवेदनशील मद्दे पर बात की थी. भारत जैसे समाज में लिव-इन रिलेशनशिप जैसे संवेदनशील मुद्दे को अक्सर विवाद या गंभीरता के साथ दिखाया जाता है, लेकिन निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने इसे बेहद हल्के, मनोरंजक और दिल छू जाने वाले अंदाज में पेश किया था.

लक्ष्मण उतेकर ने अपनी फिल्म के जरिए किसी को सही या गलत नहीं ठहराया था बल्कि सादगी से अपनी बात दर्शकों के सामने रखी थी. उन्होंने छोटे शहरों की मानसिकता, परिवार की चिंता और रिश्तों की उलझनों को कॉमेडी और भावनाओं के साथ संतुलित तरीके से दर्शाया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘लुका छुपी’ की कहानी से हर उम्र के और खासतौर पर युवाओं ने जुड़ाव महसूस किया था. फिल्म का मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी थी. इसके निर्माता दिनेश विजान थे. लगभग 25 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने यह साबित किया कि बड़े सेट, भारी वीएफएक्स और स्टार-स्टडेड भव्यता ही सफलता की गारंटी नहीं होते.

साधारण लोकेशन, रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े किरदार और साफ-सुथरी कहानी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती है.फिल्म में कार्तिक आर्यन ने ‘गुड्डू शुक्ला’ का किरदार निभाया था, जो एक छोटे शहर का आम युवक है, जो प्यार, परिवार और सामाजिक अपेक्षाओं के बीच फंसा हुआ है.

कार्तिक आर्यन की शानदार एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने खूब सराहा. खास बात यह भी रही कि यह फिल्म उनके लिए बेहद अहम साबित हुई. ‘लुका छुपी’ कार्तिक आर्यन के करियर में अहम साबित हुई थी. ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के बाद ये एक्टर की दूसरी सबसे बड़ी सफलता साबित हुई थी.

कार्तिक-कृति की फिल्म 25 करोड़ रुपए की लागत से बनी थी. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था. मिड-बजट होने के बावजूद इसने दुनियाभर में 125 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की और अपने साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हुई.

फिल्म की रिलीज के 7 साल बाद भी ‘लुका छुपी’ के गाने आज भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. इसके गाने सोशल मीडिया पर आज भी धूम मचाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP