‘संजू ने रखी नींव, शिवम ने बनाया घर’, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया, चहके मिर्जापुर के क्रिकेट फैन्स

Share to your loved once


Last Updated:

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक सुपर-8 मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया के टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था. सेमीफाइनल का टिकट पक्का होते ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने राहत की सांस ली. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन रनों का ये पहाड़ भी टीम इंडिया की बल्लेबाजी के आगे बौना साबित हुआ. आज की जीत के नायक संजू सैमसन रहे. उनका बल्ला खूब गरजा. लोकल 18 ने मिर्जापुर के क्रिकेट प्रेमियों से बात की.

मिर्जापुर. टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइल में प्रवेश कर लिया. वेस्टइंडीज को हराने में सबसे अहम किरदार संजू सैमसन ने निभाया. संजू सैमसन की आतिशिबाजी वाली पारी की वजह से भारत ने जीत दर्ज की. शिवम दुबे ने फिनिशिंग पारी खेली. भारतीय टीम इस जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है. भारत की जीत को लेकर दर्शकों में भी उत्साह देखने को मिला है. लोकल 18 से बात करते हुए मिर्जापुर के क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि भारत की जीत सेमीफाइनल का टिकट है. वहां भी टीम जीत दर्ज करेगी. आज का मैच बेहद रोमांचक था. लग रहा था कि अंतिम गेंद तक मुकाबला जाएगा.

इमरान खान ने कहा कि भारत की जीत में संजू सैमसन ने जो रोल निभाया, वह काबिले तारीफ है. कई दिनों से संजू फ्लॉप चल रहे थे. उन्होंने ऐसे समय में पारी खेली, जब भारत को जरूरत थी. अंतिम के ओवर में शिवम दुबे ने जिस हिसाब से चौके और छक्कों की बरसात की, उससे भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया. उम्मीद है कि भारत इस बार फाइनल भी जीतेगा. भारतीय टीम ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया. कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन नहीं रहा, लेकिन संजू सैमसन और शिवम दुबे की पारी ने सब भूलने पर मजबूर कर दिया.

संजू का दिन

शहजादे खान कहा कि पहली गेंद से हम लोग मुकाबले को देख रहे थे. इस बार भारत सेमीफाइनल में पहुंचकर विश्व में अपना कीर्तिमान रचा है. भारतीय टीम में सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन संजू सैमसन का आज दिन था. पूरा दिन संजू सैमसन के नाम रहा. उन्होंने जो पारी खेली, वह हमेशा यादगार रहेगी.

होली बन गई स्पेशल

दीपांकर द्विवेदी ने कहा कि सभी खिलाड़ियों का बराबर योगदान रहा. संजू सैमसन ने एक नींव रखी और अंतिम में आकर उसे घर का रूप शिवम दुबे ने दिया. शिवम दुबे की अंतिम में आतिशी पारी की वजह से भारतीय टीम ने बड़ी जीत दर्ज की है. गुरु ने कहा कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं. होली का पर्व है और भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची है, इससे ज्यादा खुशी हम लोगों को नहीं हो सकती है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP