डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, लगातार बदल रहा था अपने ठिकाने, आखिरकार पहुंचा सलाखों के पीछे

Share to your loved once


Last Updated:

राकेश कुमार बंसल, जो डेढ़ साल से पुलिस को चकमा दे रहा था, द्वारका कोर्ट के आदेश पर नोएडा सेक्टर-51 से द्वारका पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है.

डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, लगातार बदल रहा था अपने ठिकाने, अरेस्‍टZoom

क्राइम न्‍यूज. दिल्ली पुलिस की द्वारका जिला टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अदालत में चल रहे मुकदमे से लगातार बच रहा था और करीब डेढ़ साल से पुलिस की पकड़ से बाहर था. पुलिस ने करीब 50 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे नोएडा से दबोच लिया.

पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को द्वारका साउथ थाना क्षेत्र के पीपी सेक्टर-10 की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. आरोपी की पहचान 66 वर्षीय राकेश कुमार बंसल के रूप में हुई है, जो गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर-51, नोएडा में किराए के मकान में रह रहा था. वह एनआई एक्ट (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट) से जुड़े एक मामले में ट्रायल से बच रहा था.

जानकारी के मुताबिक, द्वारका कोर्ट ने 24 जुलाई 2024 को आरोपी को अदालत में पेश न होने और लगातार फरार रहने के कारण घोषित अपराधी घोषित कर दिया था. यह आदेश द्वारका कोर्ट की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) आकांक्षा द्वारा जारी किया गया था. इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी.

द्वारका जिले के डीसीपी के निर्देश पर घोषित अपराधियों और जमानत के बाद फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत पीपी सेक्टर-10 की एक विशेष टीम बनाई गई थी. इस टीम का नेतृत्व सब-इंस्पेक्टर रजत मलिक कर रहे थे. पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए तकनीकी और मैन्युअल दोनों तरह की जानकारी पर लगातार काम किया.

26 फरवरी 2026 को हेड कांस्टेबल तरुण गोदारा को गुप्त सूचना मिली कि घोषित अपराधी राकेश कुमार बंसल नोएडा के सेक्टर-51 में नए किराए के मकान में छिपकर रह रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई. पुलिस ने इलाके में पहुंचकर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और उसे पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अदालत में पेश न होने की बात स्वीकार की.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, लेकिन अदालत की कार्यवाही से बचने के कारण उसे घोषित अपराधी बनाया गया था. गिरफ्तारी के बाद अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP