भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज…संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज..संजू की सुपर पारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

Last Updated:

IND vs WI T20 World Cup Super 8 Highlights: संजू सैमसन की नाबाद 97 रन की पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को आखिरी सुपर 8 मैच में 5 विकेट से हरा दिया.वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 199 रन बनाए. रोस्टन चेस ने दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 25 गेंद में 40 रन बनाए. उन्होंने शाइ होप के साथ पहले विकेट के लिये 68 रन की साझेदारी की. होप ने 33 गेंद में 32 रन बनाए. भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली. संजू ने वर्ल्ड कप के बीच में मिले मौके को दोनों हाथों से लपका. भारत की वर्ल्ड कप में यह सबसे बड़ी रन चेज है. सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से 5 मार्च को वानखेड़े में होगा वहीं पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 4 मार्च को खेला जाएगा.

भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज..संजू की सुपर पारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल मेंZoom

संजू सैमसन ने मिले मौके को दोनों हाथों से लपका.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से शिकस्त देकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया. भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी रन चेज की. भारत ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में 180 प्लस का रन चेज किया. भारत ने छठी बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मिली इस शानदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने खिताबी जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं. सेमीफाइनल की जंग और भी रोमांचक होने वाली है, क्योंकि 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड से होगा.

सैमसन की शानदार फॉर्म और टीम इंडिया के बढ़ते आत्मविश्वास ने फैंस की उम्मीदें सातवें आसमान पर पहुंचा दी हैं. इस जीत ने न केवल भारत को अंतिम-4 में पहुंचाया, बल्कि विरोधी टीमों को भी कड़ा संदेश दे दिया है कि ‘मेन इन ब्लू’ अब ट्रॉफी से चंद कदम ही दूर हैं.

वेस्टइंडीज की ओर से रखे गए 196 रन के लक्ष्य पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19. 2 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. भारत की ओर से संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेली जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे.  भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक शर्मा फेल रहे. फील्डिंग में दो कैच छोड़ने वाले अभिषेक बल्लेबाजी में भी फ्लॉप रहे. वह 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें अकील हुसैन की गेंद पर शिमरोन हेटमायेर ने कैच किया. तीसरे नंबर पर उतरे ईशान किशन भी लगातार दूसरी पारी में फ्लॉप रहे. उन्हें जेसन होल्डर की गेंद पर हेटमायेर ने कैच किया. ईशान छह गेंदों पर 10 रन बना सके. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर चलते बने.  तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए.  हार्दिक पंड्या 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए. शिवम दुबे चार गेंदों पर आठ रन बनाकर नाबाद लौटे.

संजू सैमसन ने मिले मौके को दोनों हाथों से लपका.

भारत के खिलाफ ‘क्वार्टर फाइनल’ की तरह खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सुपर आठ मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 195 रन बनाए. रोस्टन चेस ने दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 25 गेंद में 40 रन बनाए. उन्होंने शाइ होप के साथ पहले विकेट के लिये 68 रन की साझेदारी की. होप ने 33 गेंद में 32 रन बनाए. दोनों ने अच्छी शुरूआत करते भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया. भारत ने हालांकि 12वें ओवर में वापसी की जब जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाए. इसके बाद हालांकि रोवमैन पॉवेल और जैसन होल्डर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंद में 76 रन की अटूट साझेदारी की. पॉवेल ने 19 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 34 रन बनाये जबकि होल्डर ने 22 गेंद में 37 रन बनाये जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे.बीच के ओवरों में बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन भारत ने उन्हें डैथ ओवरों के लिये बचाकर रखा जिसका कोई फायदा नहीं हुआ.

पॉवेल ने अर्शदीप सिंह को 16वें ओवर में अच्छी खासी नसीहत देते हुए 24 रन निकाले. अर्शदीप ने चार ओवर में 43 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. बुमराह ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट चटकाए. खचाखच भरे ईडन गार्डंस पर भारतीय टीम शुरूआत में दबाव में दिखी जब वेस्टइंडीज ने 53 गेंद में 68 रन जोड़ लिए. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर कप्तान होप और बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए चेस ने पहले ओवर में सिर्फ तीन रन बनाए.

इसके बाद होप ने हार्दिक पंड्या को मिडविकेट पर छक्का लगाया. अक्षर ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन भारत का क्षेत्ररक्षण ढीला था. चेस को जीवनदान भी मिला जब वरूण चक्रवर्ती ने गलत छोर पर थ्रो फेंककर रनआउट का मौका गंवा दिया. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने कवर पर उनका आसान कैच छोड़ा जब वह 14 रन पर थे. वरूण को नौवें ओवर में गेंद सौंपी गई जिन्होंने होप को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. शिमरोन हेटमायेर ने आते ही पंड्या को छक्का लगाया और उस ओवर में 13 रन बने . इसके बाद उन्होंने वरूण को चौका और छक्का जड़ा. बुमराह ने 12वें ओवर में हेटमायेर और चेस को आउट किया. हेटमायेर ने 12 गेंद में 24 और चेस ने 25 गेंद में 40 रन बनाए.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP