Sikandar Raza: साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी, लेकिन जिम्बाब्वे का खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच, 39 साल के स्टार ने जीता अवॉर्ड

Share to your loved once


होमक्रिकेट

साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी, लेकिन जिम्बाब्वे का खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच

Last Updated:

sikandar raza player of the match: साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी सुपर 8 मैच में जिम्बाब्वे को हरा दिया. इस मुकाबले में भले ही साउथ अफ्रीका को जीत मिली, लेकिन शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. रजा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 73 रन की पारी खेली, इसके बाद गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट निकाले. हालांकि, टीम को जीत नहीं दिला सके.

साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी, लेकिन जिम्बाब्वे का खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैचZoom

सिकंदर रजा बने प्लेयर ऑफ द मैच.

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी. उसने जिम्बाब्वे को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में 5 विकेट से शिकस्त दी. हालांकि, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक समय पर साउथ अफ्रीका की सांसें अटका दी थीं. इंटरनेशनल मैचों में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि हारने वाली टीम के किसी खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना जाए. इस मुकाबले में ऐसा ही कुछ हुआ. भले ही साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज कर ली, लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

सिकंदर रजा बने प्लेयर ऑफ द मैच
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. सिकंदर रजा ने मैच में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया. पहले बैटिंग करते हुए लड़खड़ाई जिम्बाब्वे की पारी को सिकंदर रजा ने ही सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. रजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक ठोका. उन्होंने 43 गेंदों में 73 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 153 रन तक पहुंचाया. रजा ने आठ चौके और चार छक्के अपनी इस पारी में लगाए.

सिकंदर रजा ने शेन वॉटसन के क्लब में मारी एंट्री.

गेंद से भी छाए
गेंदबाजी करते हुए भी सिकंदर रजा ने दमदार खेल दिखाया. पारी का पहला ही ओवर लेकर आए जिम्बाब्वे के कप्तान ने विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को तगड़ा झटका दिया. इतना ही नहीं, अपने अगले ही ओवर में एक और विकेट लेकर 39 साल के इस स्टार ने साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. रजा की इस जबरदस्त गेंदबाजी से एक समय जिम्बाब्वे के मुकाबले में पलड़ा भारी नजर आ रहा था, लेकिन अंत में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की. रजा ने चार ओवर के अपने स्पैल में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP