होली के वो 5 गाने, सदियों से जमा रहे रंग, अमिताभ बच्चन-रेखा पर फिल्माए गए इस गीत का आजतक नहीं है कोई तोड़

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड में कई ऐसे गाने हैं जो होली के त्योहार को और भी खास बना देते हैं. शकील बदायूनी, आनंद बक्शी, हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखे गए ये गाने आज भी एवरग्रीन हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में डिटेल में-

ख़बरें फटाफट

अमिताभ बच्चन-रेखा पर फिल्माया गया गीत, होली पर जमाता है रंग Zoom

अमिताभ बच्चन और रेखा ने ‘सिलसिला’ में साथ काम किया था.

नई दिल्ली.   होली का त्योहार बस आने ही वाला है और हर तरफ जश्न का माहौल है. बॉलीवुड सितारे भी जमकर इस त्योहार का जश्न मनाते हैं, लेकिन आज इस खास मौके पर आपको हिंदी सिनेमा के वो 5 शानदार होली के गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सालों से त्योहार के रंग को दोगुना करते आए हैं. ये गाने दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं.

नरगिस दत्त और राजकुमार पर फिल्माया गया गाना होली आई रे- हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे बेहतरीन गानों में शामिल है. 1950 का ये गीत एवरग्रीन है. आज भी ये त्योहार को बेहद खास बना देता है. इस गाने को शकील बदायूनी ने लिखा था. वो चौदवी के चांद जैसे कालजयी गाने लिखने के लिए जाने जाते हैं.

हेमा-धर्मेंद्र की जोड़ी थी सुपरहिट

1975 में आई रमेश सिप्पी की फिल्म ‘शोले’ का गाना ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’ सबसे ज्यादा सुने गए गानों में शामिल है. होली का त्योहार इस गाने के बिना अधूरा सा लगता है. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया गाना आज भी काफी लोकप्रिय है. इसके बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे.

बॉलीवुड की क्लासिक कल्ट फिल्मों का जिक्र होता है तो अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की फिल्म सिलसिला का नाम अपने आप ही लिस्ट में शामिल हो जाता है. ट्रायंगल लव स्टोरी पर बनी सिलसिला का गाना ‘रंग बरसे’ आज भी बेहद पॉपुलर है. इस गाने में रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच शानदार केमिस्ट्री दिखी थी. इस गाने के बोल अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे.

जूही चावला और शाहरुख खान की डर का गाना ‘अंग से अंग लगाना’ आज भी काफी पॉपुलर है. इस फिल्म में ‘किंग ऑफ रोमांस’ नेगेटिव रोल में नजर आए थे. आनंद बक्शी द्वारा लिखे गए इस गाने की आज भी काफी पॉपुलैरिटी है. इस गाने को विनोद राठौड़, अल्का याग्निक और सुदेश भोसले ने गाया था.

होली खेले रघुबीरा अमस में- अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी का ये गाना सदाबहार है. इस गाने को काफी पसंद किया जाता है. अमिताभ और हेमा का ये गाना हर होली पार्टी में रंग भर देता है.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP