आईटी की नौकरी छोड़ी, स्कूटर पर शुरू किया हेल्दी खाने का सफर, स्वाद ने जीता लोगों का दिल

Share to your loved once


होमताजा खबरलाइफ़

आईटी की नौकरी छोड़ी, स्कूटर पर शुरू किया हेल्दी खाने का सफर, स्वाद ने जीता दिल

Last Updated:

Mumbai Girl Mansi Innovative Startup: मानसी ने कॉर्पोरेट ऑफिस छोड़कर सड़क किनारे ‘स्कूटर वाला सलाद’ स्टॉल शुरू किया, जहां हेल्दी और स्वादिष्ट सलाद बनाए जाते हैं. स्टॉल के नाम के पीछे उनका पुराना स्कूटर है. उनका उद्देश्य सेहतमंद खाना हर किसी तक पहुंचाना है. मेन्यू में ‘चटपटा चना’, ‘सदाबहार’ और ‘भारत मिलाप’ जैसे लोकप्रिय विकल्प शामिल हैं. कम कीमत में घर जैसा पोषण मिलने की वजह से स्टॉल पर भीड़ रहती है. यह स्टार्टअप समाज के लिए प्रेरणा और रोजगार का माध्यम भी बन चुका है.

ख़बरें फटाफट

मुंबई. आज के समय में जहां लोग तेज-तर्रार जीवनशैली और जंक फूड की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो समाज में सेहतमंद खाने की संस्कृति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसी ही मिसाल पेश कर रही हैं 30 वर्षीय मानसी, जो गुजरात से ताल्लुक रखती हैं और पेशे से आईटी कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट हैं. लेकिन मन में हमेशा से कुछ सार्थक और उद्देश्यपूर्ण करने की चाह रही. इसी इच्छा ने उन्हें कॉर्पोरेट ऑफिस के आरामदायक केबिन से निकालकर सड़क किनारे एक छोटे से स्टॉल तक पहुंचा दिया.

आज मानसी अपने स्टॉल ‘स्कूटर वाला सलाद’ के जरिए हेल्दी और पोषक खाना हर किसी के लिए सुलभ और किफायती बनाने की कोशिश कर रही हैं. उनका मानना है कि सेहत केवल अमीरों का शौक नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह हर आम इंसान की पहुंच में होनी चाहिए. इसी सोच के साथ तिलकनगर में उनके स्टॉल ने लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है और यह उन लोगों के लिए वरदान बन गया है जो कम कीमत में शुद्ध और घर जैसा पोषण तलाशते हैं.

बिजनसे के नाम के पीछे भी है दिलचस्प कहानी

मानसी के इस बिजनेस के नाम ‘स्कूटर वाला सलाद’ के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है. उनका पुराना स्कूटर, जो कई सालों से हर सुख-दुख में उनका साथी रहा, उसी के सम्मान में उन्होंने अपने स्टार्टअप का नाम रखा. मानसी का मानना है कि सेहत केवल अमीरों का शौक नहीं होनी चाहिए, बल्कि हर आम इंसान की पहुँच में होनी चाहिए. यही वजह है कि तिलकनगर में उनका स्टॉल उन लोगों के लिए वरदान बन गया है, जो कम कीमत में शुद्ध और घर जैसा पोषण तलाश रहे हैं. उनके अनुसार हेल्थी खाना आदत होनी चाहिए, मजबूरी नहीं.

‘भारत मिलाप’ और ‘चटपटा चना’ बने पसंदीदा

मानसी के स्टॉल पर मिलने वाले सलाद न केवल सेहतमंद हैं, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब हैं. उनके मेन्यू में सबसे ज्यादा बिकने वाली वैरायटी ‘सदाबहार’, ‘भारत मिलाप’, ‘चटपटा चना’ और ‘स्वीट-सोर टैंगी सलाद’ हैं. मानसी बताती हैं कि उन्होंने अपने सलाद के नाम और स्वाद भारतीय स्वाद के अनुसार तैयार किए हैं. जहां ‘चटपटा चना’ युवाओं को आकर्षित करता है, वहीं ‘सदाबहार’ सलाद उन लोगों की पहली पसंद है जो सादगी और शुद्धता चाहते हैं.

कम दाम में इतना बेहतरीन स्वाद और पोषण मिलने की वजह से यहां हर उम्र के लोगों की भीड़ जुटी रहती है. मानसी न केवल अपना बिजनेस चला रही हैं, बल्कि उन तमाम महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं, जो अपनी अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर समाज के लिए कुछ अलग और बेहतर करना चाहते हैं.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP