‘वो इसके हकदार हैं’, पत्नी संगीता से तलाक के बीच थलापति विजय पर त्रिशा कृष्णन का बयान वायरल
Last Updated:
थलापति विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दी, विजय पर अवैध संबंध का आरोप लगाया. त्रिशा कृष्णन का नाम जुड़ा, दोनों ने अफवाहों को नकारा. अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया.
नई दिल्ली: थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने तलाक के लिए अर्जी दी है. संगीता ने अपनी याचिका में विजय पर किसी एक्ट्रेस के साथ ‘अवैध संबंध’ होने का गंभीर आरोप लगाया है.(फोटो साभार: IMDb)
संगीता ने अपनी याचिका में किसी का नाम साफ तौर पर नहीं लिखा है, लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने तुरंत इस मामले को विजय और त्रिशा कृष्णन के पुराने रिश्तों की अफवाहों से जोड़ दिया. (फोटो साभार: IMDb)
विजय-संगीत के विवाद के बीच त्रिशा कृष्णन का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जो पिछले साल दुबई में हुए साइमा अवॉर्ड्स का है. वहां त्रिशा ने विजय को उनकी नई पारी के लिए बधाई देते हुए कहा था, ‘वह जो भी सपना देखें, वो पूरा हो, क्योंकि वो इसके हकदार हैं.’ (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
त्रिशा कृष्णन का नाम विजय के साथ जुड़ने की सबसे बड़ी वजह उनकी शानदार ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग है. ‘घिल्ली’ और ‘थिरुपाची’ जैसी फिल्मों ने इस जोड़ी को तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ी बना दिया था. (फोटो साभार: IMDb)
फिल्म ‘घिल्ली’ के दौरान भी इंडस्ट्री में ऐसी चर्चाएं जोरों पर थीं कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ है. ‘कुरुवी’ के बाद दोनों ने लगभग 15 साल तक साथ काम नहीं किया, जिससे इन अटकलों को और हवा मिली. (फोटो साभार: IMDb)
उस समय ऐसी खबरें भी आई थीं कि विजय के परिवार ने उन्हें त्रिशा से दूरी बनाए रखने की सलाह दी थी. हालांकि, दोनों कलाकारों ने हमेशा इन बातों को नकारा और खुद को सिर्फ ‘अच्छे दोस्त’ ही बताया. (फोटो साभार: IMDb)
साल 2023 में जब फिल्म ‘लियो’ में जोड़ी दोबारा पर्दे पर आई, तो फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गईं. इस रीयूनियन ने न केवल उत्साह बढ़ाया, बल्कि पुरानी गॉसिप्स को भी फिर से जिंदा कर दिया. (फोटो साभार: IMDb)
थलापति विजय और संगीता की शादी 1999 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. विजय हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं और फिलहाल इस पूरे मामले पर उनकी या त्रिशा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. (फोटो साभार: IMDb)