3 मार्च को लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, ये 4 राशियों के लिए शुभ, इनकी आएगी आफत

Share to your loved once


होमराशि

3 मार्च को लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, ये 4 राशियों के लिए शुभ

Last Updated:

3 मार्च को दोपहर 3:19 बजे साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार यह ग्रहण सिंह राशि में होगा. कुछ राशियों को लाभ तो कुछ को हानि के संकेत हैं. ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल मान्य होगा, जिसमें शुभ कार्य वर्जित हैं. ग्रहण काल में स्नान, दान और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना शुभ माना गया है.

अयोध्या:  सनातन धर्म में ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, तो वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से इसे खगोलीय घटना कहा जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार 3 मार्च दिन मंगलवार को दोपहर 3:19 पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले सूतक काल माना जाता है. सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. ग्रहण लगने का प्रभाव देश दुनिया के साथ राशि चक्र के 12 राशि के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर प्रभाव भी रहता है. ऐसी स्थिति में सभी 12 राशियों पर साल के पहले चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव रहेगा, तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं.

3 मार्च को लगेगा चंद्रग्रहण
अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम ने बताया कि 3 मार्च दिन मंगलवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है. यह चंद्र ग्रहण दोपहर 3:19 से शुरू हो रहा है. जो 3:45 तक रहेगा. यह ग्रहण भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर में भी दिखाई देगा. साल का पहला चंद्र ग्रहण पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के सिंह राशि में लग रहा है. इतना ही नहीं इस वर्ष का चंद्र ग्रहण देश दुनिया पर भी विशेष प्रभाव डालेगा. नेत्र संबंधित रोग व्यापक स्तर पर फैलेंगे. ऐसी स्थिति में ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के अमोघ मंत्र का जाप करें. साल का पहला चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के जातक पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलेगा.

इन राशियों के लिए है शुभ, तो इनके लिए है अशुभ
अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम ने बताया कि जब चंद्र अथवा सूर्य ग्रहण लगता है तो उसका प्रभाव राशियों पर भी रहता है. ऐसी स्थिति में साल के पहले चंद्र ग्रहण के लगने से मेष राशि के जातक को चिंता करने की जरूरत है. तो वहीं वृषभ राशि को परेशानियां उत्पन्न होंगी. इसके साथ ही मिथुन राशि को लाभ मिलेगा. तो कर्क राशि के जातक को हानि हो सकती है. सिंह राशि को सावधान रहने की जरूरत है. तो कन्या राशि के जातक के खर्चे में बढ़ोतरी होगी. तुला राशि के जातक को लाभ मिलेगा. वृश्चिक राशि के जातक को सुख शांति प्रदान होगी. तो धनु राशि के जातक को समाज में मान सम्मान में कमी आएगी. मकर राशि को अत्यंत पीड़ा होगा. कुंभ राशि को हर क्षेत्र में परेशानियां उत्पन्न होगी तो मीन राशि को सावधान रहने की जरूरत है.

उपाय 
ग्रहण काल के दौरान कभी भी मंदिर का पाठ नहीं खोलना चाहिए. ग्रहण के स्पर्श के समय स्नान करना चाहिए. दान पुण्य करना चाहिए. ग्रहण काल के दौरान भगवान के मंत्र का उच्चारण करना चाहिए. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान मित्रों का उच्चारण करने से अशुभ शक्तियां दूर होती है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP