करियर के आखिरी वनडे में ठोका ताबड़तोड़ शतक, भारत के गेंदबाजों को एलिसा हीली ने कूट डाला

Share to your loved once


होमक्रिकेट

करियर के आखिरी मैच में ठोका शतक, भारत के गेंदबाजों को एलिसा हीली ने कूट डाला

Last Updated:

Alyssa Healy century in last odi : ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने अपने करियर के आखिरी मैच को हमेशा के लिए यादगार बना दिया. उन्होंने भारत के खिलाफ होबार्ट में खेलते हुए शानदार शतक जमाया. 79 बॉल पर 18 चौके की मदद से अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में ये बेहतरीन पारी खेली.

करियर के आखिरी मैच में ठोका शतक, भारत के गेंदबाजों को एलिसा हीली ने कूट डालाZoom

एलिसा हीली ने करियर के आखिरी वनडे में जमाया शतक

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला क्रिकेट इतिहास में याद रखा जाएगा. यह मैच ऑस्ट्रेलिया की चैंपियन कप्तान और विकेटकीपर बैटर एलिसा हीली के शानदार करियर का आखिरी मुकाबला बनकर रहेगा. 3 मैचों की सीरीज के लगादार दो मैच जीतकर पहले ही इसे अपने नाम कर चुकी कप्तान ने इसे यादगार बना लिया है और आखिरी मुकाबले में जब उतरी तो भारतीय टीम ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर देकर और भी खास बना दिया. उन्होंने इस मैच में शतकीय पारी खेलकर अपना नाम खास लिस्ट में दर्ज कराया.

भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में बेलेरिव ओवल के मैदान पर खेलने उतरी. भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले मुकाबला 6 विकेट से जबकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट की जीत से साथ सीरीज पर कब्जा पहले ही कर लिया था.  आखिरी मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया की चैंपियन कप्तान को मैदान पर उतरने से पहले सम्मान दिया. मुकाबला शुरू होने के बाद जैसी बल्लेबाजी इस ओपनर ने दिखाई उसने फैंस को गदगद कर दिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP