वो हैंडसम हंक स्टार, जिसने हेमा मालिनी को दिया था ड्रीम गर्ल का नाम, पद्मिनी कोल्हापुरे को भी बनाया था स्टार

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड में हेमा मालिनी का अपना एक अलग ही रुतबा है. अपने करियर की शुरुआत में भले ही उन्होंने रिजेक्शन झेला हो, लेकिन आज उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी मेकर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टिंग की दुनिया की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को ये टैग किसने दिया था. इस डायरेक्टर ने पद्मिनी कोल्हापुरे का करियर भी चमकाया था.

नई दिल्ली. हेमा मालिनी ने अपने करियर की शुरुआत में फ्लॉप फिल्मों में भी काम किया था. लेकिन ‘सीता और गीता’ जैसी फिल्म के बाद एक्ट्रेस हिट की गारंटी बन गई थी. अपने करियर की शुरुआत में हेमा मालिनी ने एक ऐसे फिल्ममेकर के साथ काम किया था, जिसने उन्हें ड्रीम गर्ल का नाम दिया था. आज सालों बाद में वह इसी नाम से पहचानी जाती हैं.

हेमा मालिनी को आज ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता है. उनकी खूबसूरती और शानदार अभिनय को लोग आज भी भुला नहीं पाए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें यह नाम किसने दिया था. ये टाइटल हेमा को अपनी पहली फिल्म से ही मिला था.

हेमा मालिनी को ये नाम बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर ने दिया था. एक्ट्रेस ने खुद अपने एक पुराने इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि उनकी डेब्यू फिल्म ‘सपनों के सौदागर’ थी, जिसमें उन्होंने राज कपूर के साथ रोमांस किया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ये वो दौर था, जब हेमा ने अपने करियर की शुरुआत की थी. उस वक्त में राज कपूर जैसे डायरेक्टर के साथ काम करना हेमा के लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं था. इस फिल्म में राज कपूर के साथ रोमांस करने में हेमा काफी असहज महसूस कर रही थीं.

वे 2.96 करोड़ रुपये की पुश्तैनी संपत्ति की मालकिन हैं. बैंक खातों में 13 लाख रुपये से ज्यादा नकद राशि भी मौजूद है. मुंबई और मथुरा में उनके नाम कई आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियां हैं. हेमा मालिनी की आमदनी फिल्मों, विज्ञापनों, नृत्य प्रस्तुतियों और सांसद के रूप में वेतन से होती है.

साल 1968 में आई इस फिल्म में हेमा मालिनी ने अपनी उम्र के दोगुने बड़े राज कपूर के साथ काम किय था. उस वक्त चर्चा भी खूब हुई थी कि राज कपूर अपने से आधी उम्र की लड़की के साथ काम कर रहे हैं. दर्शकों ने भी इस जोड़ी को सिरे से नकार दिया था.

राज कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ भी कई हिट फिल्मों में काम किया है. इनमें से एक प्रेम रोग ने तो इतिहास रच दिया था. इसके बाद से राज कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे को रातोंरात स्टार बना दिया था. एक्ट्रेस की सक्सेस का श्रेय भी राज कपूर को दिया जाता है.

<br />बता दें कि राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि कपूर के साथ भी काम किया है. प्रेम रोग से ना सिर्फ पद्मिनी बल्कि ऋषि कपूर का करियर भी चमक उठा था. राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर भी प्रेम रोग के बाद सुपरस्टार बन चुके थे. अपने करियर में उन्होंने कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP