Jonny Bairstow requests Keir Starmer to help: क्या हमें वापस घर वापस ले चलेंगे? इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो अबू धाबी में फंसे
Last Updated:
इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो ने धानमंत्री कीर स्टार्मर से टीम को घर वापस ले जाने की अपील की है. शनिवार, 28 फरवरी को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से बयान जारी किया गया: “हमारी टीमों और स्टाफ की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हम सुरक्षा विशेषज्ञों और सरकार के संपर्क में हैं और मध्य पूर्व में मौजूदा हालात को लेकर आधिकारिक सलाह का पालन कर रहे हैं.”

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो की सरकार से वापस ले जाने की अपील
नई दिल्ली. इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से टीम को घर वापस ले जाने की अपील की है. यह अपील उन्होंने मध्य पूर्व में युद्ध के कारण फैली तबाही के बीच की है. वो इस वक्त इंग्लैंड लायंस के साथ कोचिंग भूमिका में अबू धाबी का दौरा कर रहे हैं. संयुक्त अरब अमीरात की सरकारी मीडिया ने बताया कि अबू धाबी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है.
रॉयटर्स के अनुसार, अबू धाबी में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं. कई निवासियों को फोन पर अलर्ट मिला जिसमें उन्हें नजदीकी सुरक्षित इमारत में शरण लेने और मिसाइल खतरे के कारण खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी गई. शनिवार शाम को स्टार्मर ने ईरान पर अपना बयान जारी किया, जिस पर बेयरस्टो ने रविवार तड़के जवाब दिया.
शनिवार, 28 फरवरी को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से बयान जारी किया गया: “हमारी टीमों और स्टाफ की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हम सुरक्षा विशेषज्ञों और सरकार के संपर्क में हैं और मध्य पूर्व में मौजूदा हालात को लेकर आधिकारिक सलाह का पालन कर रहे हैं.”
बयान में यह भी कहा गया कि पाकिस्तान शाहीन और इंग्लैंड लायंस के बीच रविवार, 1 मार्च को होने वाला दूसरा 50 ओवर का मैच अब नहीं खेला जाएगा. एक गवाह ने रॉयटर्स को बताया कि उसने अबू धाबी के कॉर्निश के पास एक घर में पांच तेज धमाकों की आवाज सुनी, जिससे खिड़कियां हिल गईं. अल धाफरा और अल बतीन इलाकों के निवासियों ने भी तेज धमाकों की सूचना दी, जबकि शनिवार दोपहर यास आइलैंड के ऊपर लड़ाकू विमान मंडराते हुए देखे गए.
Can you get us home???