दासुन शनाका ने जीता दिल…अंतिम ओवर में हारकर भी न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल का गिफ्ट दे गया श्रीलंका

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

अंतिम ओवर में हारकर भी न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल का गिफ्ट दे गया श्रीलंका

Last Updated:

New Zealand Qualfiy t20 world cup semi final: पल्लेकल में खेले गए रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान से 5 रन से हारकर भी उसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर का रास्ता दिखा दिया. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 रनों के भीतर रोकना था, लेकिन दासुन शनाका की 31 गेंदों पर नाबाद 76 रनों की तूफानी पारी ने पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फेर दिया. शाहीन अफरीदी के आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर शनाका ने श्रीलंका का स्कोर 207 तक पहुंचाया. पाकिस्तान की इस ‘दिल तोड़ने’ वाली हार ने न्यूज़ीलैंड के लिए सेमीफाइनल का रास्ता साफ कर दिया, जबकि साहिबजादा फ़रहान का ऐतिहासिक शतक भी पाकिस्तान को टूर्नामेंट में बचा न सका.

अंतिम ओवर में हारकर भी न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल का गिफ्ट दे गया श्रीलंका Zoom

श्रीलंका हारकर भी न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचा गया.

नई दिल्ली. क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल क्यों कहा जाता है, इसका जीवंत उदाहरण पल्लेकल के मैदान पर देखने को मिला. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से तो हरा दिया, लेकिन वह असली जंग हार गया. साहिबज़ादा फरहान के ऐतिहासिक शतक और पाकिस्तान की जीत के बावजूद महफिल श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका और सेमीफाइनल का टिकट कटाने वाली न्यूज़ीलैंड की टीम लूट ले गई. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के सुपर 8 में एक समान तीन तीन अंक हैं लेकिन नेट रनरेट के मामले में न्यूजीलैंड ने बाजी मार ली. न्यूजीलैंड ने 1.390 नेटरन रेट के साथ अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल में कदम रखा जबकि -0.123 नेट रनरेट लेकर पाकिस्तान तीसरे नंबर पर रहते हुए वर्ल्ड कप से बाहर हो गया.

पाकिस्तान के लिए समीकरण बिल्कुल साफ थे. सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें न केवल यह मैच जीतना था, बल्कि श्रीलंका को 147 या उससे कम के स्कोर पर रोकना था. साहिबजादा फरहान (100) और फखर जमान (84) की तूफानी पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने 20 ओवर में 212/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया. लेकिन असली चुनौती दूसरी पारी में थी. जैसे ही श्रीलंका ने 147 रनों का आंकड़ा पार किया, पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें धूमिल हो गईं. पाकिस्तान की इस विफलता का सबसे बड़ा फायदा न्यूजीलैंड को हुआ, जिसने आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

श्रीलंका हारकर भी न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचा गया.

शनाका का ‘शक्ति प्रदर्शन’ और शाहीन की बेबसी
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और एक समय टीम मुश्किल में थी. लेकिन कप्तान दासुन शनाका ने हार नहीं मानी. उन्होंने पल्लेकल के दर्शकों को अपनी जादुई बल्लेबाजी से मंत्रमुग्ध कर दिया. शनाका ने मात्र 31 गेंदों पर नाबाद 76 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली. मैच का सबसे रोमांचक मोड़ आखिरी ओवर था. श्रीलंका को जीत के लिए 26 रनों की दरकार थी और गेंद दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार शाहीन शाह अफ़रीदी के हाथ में थी. शनाका ने शाहीन की पहली गेंद पर चौका और उसके बाद लगातार तीन गगनचुंबी छक्के जड़कर पाकिस्तान के खेमे में सन्नाटा पसरा दिया. आखिरी दो गेंदों पर 6 रनों की जरूरत थी, लेकिन शाहीन ने अंतिम समय में अपनी सटीक यॉर्कर और लेंथ से शनाका को बांधे रखा. श्रीलंका की टीम 207/6 तक पहुंच सकी और मात्र 5 रन से चूक गई.

साहिबज़ादा फ़रहान का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
इस मैच में पाकिस्तान के लिए एकमात्र सकारात्मक पहलू साहिबज़ादा फरहान का प्रदर्शन रहा. वह टी20 वर्ल्ड कप के एक ही एडिशन में दो शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने पल्लेकल में 59 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इससे पहले उन्होंने नामीबिया के खिलाफ भी शानदार शतक जड़ा था. फरहान ने इस टूर्नामेंट में वह कारनामा कर दिखाया है जो क्रिस गेल जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए थे.

न्यूजीलैंड की मौज
पाकिस्तान ने मैच तो जीता, लेकिन 147 रन से पहले श्रीलंका को न रोक पाने की कसक उन्हें सालों तक खलेगी. पाकिस्तान की इस ‘तकनीकी हार’ ने न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खोल दिए. कीवी टीम अब अगले दौर में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है, जबकि पाकिस्तान को अपनी गेंदबाजी की रणनीति और अंतिम ओवरों के अनुशासन पर दोबारा विचार करना होगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP