आज का पंचांग, 1 मार्च 2026: 5 शुभ संयोग में प्रदोष व्रत, सूर्य पूजा, रवि पुष्य योग, जानें मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल, दिशाशूल

Share to your loved once


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 1 March 2026: आज 5 शुभ संयोग में रवि प्रदोष व्रत है. यह मार्च का पहला और फाल्गुन का अंतिम प्रदोष व्रत है. आज रविवार व्रत और सूर्य पूजा भी है. पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी तिथि, पुष्य नक्षत्र, कौलव करण, शोभन योग, पश्चिम का दिशाशूल और कर्क राशि में चंद्रमा है. आज पुण्य नक्षत्र, शोभन योग के अलावा रवि पुष्य योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बने हैं. जो लोग प्रदोष व्रत हैं, वे शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 09 मिनट के बीच भगवान शिव की पूजा कर लें. शिव कृपा से आपके रोग, दोष, कष्ट आदि मिटेंगे, संतान, धन, सुख, संपत्ति, आरोग्य आदि से जुड़ी मनोकामनाएं पूरी होंगी. शिव पूजा में बेलपत्र, गंगाजल, चंदन, धतूरा, भांग, आक के फूल आदि का उपयोग करें.

जो लोग आज रविवार व्रत हैं, वे आज सुबह में सूर्य देव को जल अर्पित करें. उस पानी में लाल रंग के चंदन, गुड़ और लाल रंग के फूल डालें. अर्घ्य के समय सूर्य देव के मंत्र का उच्चारण करें. फिर रविवार व्रत कथा सुनें. सूर्य देव की आरती करें. सूर्य पूजा के बाद गेहूं, लाल वस्त्र, गुड़, लाल रंग के फल, केसर आदि का दान करें. आज राहुकाल शाम के समय में है, इसलिए उससे पहले अपने शुभ काम कर सकते हैं.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 1 मार्च 2026

  • आज की तिथि- त्रयोदशी – 07:09 पी एम तक, फिर चतुर्दशी
  • आज का नक्षत्र- पुष्य – 08:34 ए एम तक, फिर अश्लेषा
  • आज का करण- कौलव – 07:54 ए एम तक, तैतिल – 07:09 पी एम तक, गर – 06:29 ए एम, मार्च 02 तक, फिर वणिज
  • आज का योग- शोभन – 02:33 पी एम तक, उसके बाद अतिगण्ड
  • आज का पक्ष- शुक्ल
  • आज का दिन- रविवार
  • चंद्र राशि- कर्क

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  1. सूर्योदय- 06:46 ए एम
  2. सूर्यास्त- 06:21 पी एम
  3. चन्द्रोदय- 04:16 पी एम
  4. चन्द्रास्त- 06:00 ए एम, मार्च 02

आज के मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 05:07 ए एम से 05:57 ए एम
  • अभिजीत मुहूर्त: 12:10 पी एम से 12:57 पी एम
  • विजय मुहूर्त: 02:29 पी एम से 03:16 पी एम
  • निशिता मुहूर्त: 12:08 ए एम, मार्च 02 से 12:58 ए एम, मार्च 02
  • अमृत काल: 06:18 ए एम, मार्च 02 से 07:51 ए एम, मार्च 02

आज के शुभ योग

  1. रवि पुष्य योग: 06:46 ए एम से 08:34 ए एम
  2. रवि योग: 08:34 ए एम से 06:45 ए एम, मार्च 02
  3. सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:46 ए एम से 08:34 ए एम

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 08:13 ए एम से 09:40 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:40 ए एम से 11:07 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 11:07 ए एम से 12:34 पी एम
शुभ-उत्तम: 02:00 पी एम से 03:27 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:21 पी एम से 07:54 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:54 पी एम से 09:27 पी एम
चर-सामान्य: 09:27 पी एम से 11:00 पी एम
लाभ-उन्नति: 02:06 ए एम से 03:39 ए एम, मार्च 02
शुभ-उत्तम: 05:12 ए एम से 06:45 ए एम, मार्च 02

आज के अशुभ समय

  1. यमगण्ड- 12:34 पी एम से 02:00 पी एम
  2. गुलिक काल- 03:27 पी एम से 04:54 पी एम
  3. दुर्मुहूर्त- 04:48 पी एम से 05:34 पी एम
  4. राहुकाल- 04:54 पी एम से 06:21 पी एम
  5. दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

नन्दी पर – 07:09 पी एम तक, उसके बाद भोजन में.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP