Ginger Candy Recipe : बदलते मौसम में खांसी ने कर दिया परेशान? तुरंत राहत के लिए घर पर बनाएं जिंजर कैंडी, ये रही सिंपल रेसिपी

Share to your loved once


होमताजा खबरलाइफ़

घर पर इस तरह बनाएं जिंजर कैंडी, होगी खांसी की छुट्टी, बच्‍चे भी खाएंगे शौक से

Last Updated:

Homemade Ginger Candy Recipe:अदरक में ‘जिंजररोल’ (Gingerol) नाम का एक तत्व होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं. यह गले की सूजन को कम करता है और जमे हुए कफ को बाहर निकालने में मदद करता है. जब हम इसमें गुड़ और काली मिर्च मिलाते हैं, तो यह एक पावरफुल ‘इम्युनिटी बूस्टर’ बन जाता है.चलिए जानते हैं घर पर जिंजर कैंडी बनाने की आसान रेसिपी.

ख़बरें फटाफट

घर पर इस तरह बनाएं जिंजर कैंडी, होगी खांसी की छुट्टी, बच्‍चे भी खाएंगे शौक से Zoom

‘जिंजर कैंडी’ (Ginger Candy) बनाने का ट्रेडिशनल तरीका.

How To Make Ginger Candy: बदलते मौसम में घर घर में लोग खांसी सर्दी और बुखार से परेशान हैं. बुखार तो खत्‍म हो जाता है लेकिन खांसी पीछा नहीं छोड़ता. ऐसे में सूखी खांसी होना आम बात है. अक्सर हम छोटी-मोटी खांसी के लिए कफ सिरप या दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में रखा ‘अदरक’ आयुर्वेद में बेहतरीन औषधि है? लेकिन अदरक में ये एक परेशानी है कि बच्‍चे इसे खाना नहीं चाहते. ऐसे में आप इसे कैंडी के रूप में बच्‍चों को दे सकते हैं.  तो चलिए जानते हैं ‘जिंजर कैंडी’ (Ginger Candy) बनाने का ट्रेडिशनल तरीका. यह स्वाद में चटपटी है और सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं.ये रही सिंपल रेसिपी.

‘जिंजर कैंडी’ (Ginger Candy) बनाने का ट्रेडिशनल तरीका.

क्यों खास है अदरक की कैंडी?
अदरक में ‘जिंजररोल’ (Gingerol) नाम का एक तत्व होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं. यह गले की सूजन को कम करता है और जमे हुए कफ को बाहर निकालने में मदद करता है. जब हम इसमें गुड़ और काली मिर्च मिलाते हैं, तो यह एक पावरफुल ‘इम्युनिटी बूस्टर’ बन जाता है.

जरूरी सामग्री (Ingredients)
अदरक: 250 ग्राम (ताजा और बिना रेशे वाला)
गुड़: 300 ग्राम (बारीक कूट लें)
काली मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
काला नमक: आधा चम्मच
हल्दी पाउडर: आधा चम्मच
शहद: 1 बड़ा चम्मच (ऑप्शनल)
घी: 1 बड़ा चम्मच

जिंजर कैंडी बनाने की विधि:

अदरक को भूनें और पीसें
सबसे पहले अदरक को धोकर सुखा लें. अब इसे सीधे गैस की आंच पर हल्का भून लें जब तक कि इसका छिलका काला न पड़ जाए. भूनने से अदरक का तीखापन कम हो जाता है और औषधीय गुण बढ़ जाते हैं. अब इसे ठंडा करके छील लें और छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सी में बिना पानी डाले एक स्मूथ पेस्ट बना लें.

अदरक और गुड़ का मिश्रण करें तैयार
एक भारी तले की कड़ाही में एक चम्मच घी गरम करें. इसमें अदरक का पेस्ट डालें और 2-3 मिनट तक भूनें. अब इसमें कुटा हुआ गुड़ डाल दें. धीमी आंच पर गुड़ को पिघलने दें. इसे तब तक चलाते रहें जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न होने लगे और कड़ाही के किनारे न छोड़ने लगे.

मसालों का तड़का
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसमें हल्दी, काली मिर्च पाउडर और काला नमक मिलाएं. हल्दी इंफेक्शन से लड़ती है और काली मिर्च गले की खराश दूर करती है. अंत में एक चम्मच शहद डालें, यह कैंडी को चमक देगा और गले को आराम पहुंचाएगा.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP