PAK vs SL highlights Pakistan Beat Sri Lanka: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को हरा दिया, ले

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

साहिबजादा का शतक बेकार, श्रीलंका को हराकर भी पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर

Last Updated:

PAK vs SL highlights Pakistan Beat Sri Lanka: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी सुपर-8 मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हरा दिया. हलांकि, रनरेट के मामले में पिछड़ने के कारण टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. ऐसे में दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है.

साहिबजादा का शतक बेकार, श्रीलंका को हराकर भी पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहरZoom

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी सुपर-8 मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को जैसे-तैसे 5 रन से हरा दिया. हालांकि, इस जीत के बावजूद पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई. श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 207 रन ही बना पाई. इस तरह सुपर-8 में श्रीलंकाई टीम का हार के साथ टी20 विश्व कप में सफर खत्म हुआ.

हालांकि, श्रीलंकाई टीम मैच तो हार गई लेकिन उसने पाकिस्तान काम जरूर खराब कर दिया. दरअसल पाकिस्तान की टीम को 212 रन के बचाव में श्रीलंका को हर हाल में 147 रन से पहले रोकना था, लेकिन उसके गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाए. इस कारण बेहतर रन रेट की वजह  न्यूजीलैंड की टीम ने 3 अंक के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली.

पाकिस्तान के लिए साहिबजादा का शतक गया बेकार

पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने बल्लेबाजी में दमदार खेल का प्रदर्शन किया. फरहान ने 59 गेंद में 100 रन बनाए. इस विश्व कप में फरहान का ये दूसरा शतक था. इस तरह साहिबजादा फरहान विश्व कप के एक एडिशन में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने. इस विश्व कप में साहिबजादा ने अपना पहला शतक नामीबिया के खिलाफ लगाया था.

वहीं क्रिस गेल के बाद फरहान सिर्फ दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप में दो शतक लगाने का कारनामा किया है. सिर्फ इतना ही नहीं, साहिबजादा फरहान ने विराट कोहली के किसी एक टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड भी तोड़ा. साहिबजादा ने इस टी20 विश्व कप में 383 रन बनाए. इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने साल 2014 में 319 रन बनाए थे. वहीं बल्लेबाजी में पाकिस्तान के लिए फरहान के अलावा फखर जमान ने भी 84 रनों का योगदान दिया.

जीत के करीब पहुंच गई थी श्रीलंकाई टीम

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका की टीम लगभग जीत के करीब पहुंच गई थी. श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 28 रन की जरूरत थी. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने शाहीन अफरीदी के खिलाफ आखिरी ओवर में बैक टू बैक एक चौका और तीन छक्का लगाकर पाकिस्तान की धड़कने बढ़ा थी. श्रीलंका को दो गेंद में जीत के लिए 6 रन चाहिए थी, लेकिन शाहीन ने वापसी करते हुए शनाका को रोक लिया. इस तरह अंतिम ओवर में पाकिस्तान ने जैसे-तैसे जीत हासिल कर ली.

इस तरह शनाका 31 गेंद में 8 छक्के और 2 चौके की मदद से 71 रन बनाकर नाबाद रहे. श्रीलंका के लिए पवन रत्नायके ने भी 37 गेंद में 58 रन बनाए, जबकि कामिल मिसारा 26 और चरिथ असलंका ने 25 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज श्रीलंका के लिए कमाल नहीं दिखा पाए. वहीं पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में अबरार अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. इसके अलावा शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और मोहम्मद नवाज के खाते में एक-एक विकेट आया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP