बेसीजन मिल रही यह स्वादिष्ट सब्जी, स्वाद में मदन-चिकन की बाप! देखते ही खरीदने के लिए टूट पड़ते हैं लोग

Share to your loved once


Last Updated:

अगर आप ताजा डोका खाना चाहते हैं, तो सारामोहनपुर रोड स्थित कमला पुल पर खरीदने आ सकते हैं. यहां दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से डोका लाकर बेचा जाता है. तैयार डोका और कच्चा दोनों ही उचित दाम पर मिल जाते हैं, जिससे लोगों को हर मौसम में इसका स्वाद चखने का मौका मिलता है.

दरभंगा. अगर आप डोका खाने के शौकीन हैं और बेसीजन में भी इसे ढूंढ रहे हैं, तो अब चिंता की जरूरत नहीं है. दरभंगा जिले के सारामोहनपुर रोड स्थित कमला पुल पर पूरे साल डोका का बाजार लगता है. यहां आपको ताजा और स्वादिष्ट डोका आसानी से मिल जाता है.

यहां डोका बेचने वाली महिला व्यापारी मालती देवी बताती हैं कि तैयार डोका 200 रुपये प्रति किलो के भाव से मिलता है. वहीं, बिना निकला हुआ डोका 120 रुपये प्रति किलो में बेचा जाता है. वह बताती हैं कि डोका सुपौल और आसपास के ग्रामीण इलाकों से, करीब 30-40 किलोमीटर दूर से लाया जाता है.

मीट से कम नहीं डोका का स्वाद
मालती देवी के अनुसार, पहले जब बाढ़ इधर आती थीं, तो यह सब आसपास के क्षेत्र में भी मिल जाता था, लेकिन अब पिछले कई सालों से बाढ़ इधर नहीं आती है, इसलिए उन्हें दूसरे क्षेत्र से लाना पड़ता है. डोका की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, जिसे आप मीट बनाते हैं वैसे ही बना सकते हैं और काफी स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद ले सकते हैं.

बाजार का समय और लोकेशन
सारामोहनपुर स्थित पुल पर साल के 365 दिन डोका का बाजार लगता है और यहां यह सस्ता भी मिलता है. यह पुल दरभंगा के लोगों के लिए एक खास जगह बन गया है. अगर आपको किसी भी दिन डोका का स्वाद लेना हो, तो आप कमला नदी पर बने सारामोहनपुर पुल पर पहुंच सकते हैं. यहां रोजाना सुबह करीब 11 बजे से लेकर शाम 5 से 6 बजे तक डोका आसानी से मिल जाता है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP