aaj ka Mesh rashifal 1 march 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 1 मार्च 2026

Share to your loved once


Last Updated:

लोकल 18 से बात करते हुए विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज चंद्रमा द्वितीय भाव में गोचर करेगा. यह भाव धन, वाणी और परिवार का है. लिहाजा, इनसे जुडे़ कामों में सफलता मिलेगी. गला, सांस और मुंह से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. आज बसंत ऋतु, माष फाल्गुन, तिथि त्रियोदशी, नक्षत्र पुष्य और पक्ष शुक्ल है. अशुभ समय राहुकाल 4.53 से 6.20 तक रहेगा. आज आपके लिए पश्चिम में जाना खतरनाक हो सकता है.

मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज ऊर्जामय रहेगा. अलग-अलग माध्यमों से आमदनी होने के योग हैं. बढ़े हुए खर्च आपको परेशान कर सकते हैं. सेहत सामान्य रहेगी. मुंह और सांस से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. खानपान पर विशेष ध्यान दें. प्यार और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. आवेग में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें. नुकसान हो सकता है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु, माष फाल्गुन, तिथि त्रियोदशी, नक्षत्र पुष्य और पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 6.46 पर और सूर्यास्त 6.20 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.10 से 12.56 तक रहेगा. इसमें किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं या कोई शुभ काम कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 4.53 से 6.20 तक रहेगा. इसमें कोई भी शुभ काम न करें. दिशाशूल पश्चिम में है.

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेषराशि में चंद्रमा आज द्वितीय भाव में गोचर करेगा. यह भाव धन, वाणी और परिवार है. इनसे जुडे़ हुए कार्यों में सफलता मिलेगी. परिणाम सार्थक होंगे. स्वामी ग्रह मंगल ऊर्जा प्रदान करेंगे, लेकिन वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा. आज का दिन धन लाभ, संवाद व परिवार के लिए महत्त्वपूर्ण रहेगा. गले, सांस और मुंह से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. ऐसे में मीठा कम खाएं. हल्का भोजन लें. संभव हो तो ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं.

कैसी रहेगी आय

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, प्यार और रिश्तों में मधुर वाणी से संबंधों में मिठास आएगी. कटु शब्दों के प्रयोग से बचें. विवाद बढ़ सकता है. अविवाहित लोगों के लिए पारिवारिक स्तर पर रिश्ते आ सकते हैं. परिवार में सामंजस्य रहेगा. किसी महत्त्वपूर्ण सामाजिक विषय पर राय बन सकती है. आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा. आय में स्थिरता रहेगी. धन संचय के नए विचार आ सकते हैं. खर्च सोच समझकर करें. वरना भार बढ़ सकता है. नौकरी में आर्थिक प्रगति होने के योग हैं. वाणी से जुड़े काम मीडिया, सेल्समैन व दूसरे कामों में सफलता मिलेगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP