रवि पुष्प योग में आज खुलेंगे कर्क राशि के भाग्य, पार्टनर से बढ़ेंगी नजदीकियां, आएगा शादी का रिश्ता

Share to your loved once


नैनीताल. कर्क राशि के जातकों के लिए आज 1 मार्च 2026, रविवार का दिन विशेष लाभकारी रहने वाला है. नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और पुष्य नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा. रवि पुष्प योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो नए कार्यों की शुरुआत, निवेश और महत्त्वपूर्ण निर्णयों के लिए अनुकूल माना जाता है. चंद्रदेव के अनुकूल प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि व्यापारियों को रुका हुआ धन प्राप्त होने और नई डील फाइनल होने के संकेत हैं.

कर्क राशि के प्रेम संबंधों में आज मधुरता बढ़ेगी और पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन एकाग्रता और सफलता का संकेत दे रहा है, प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. महिलाओं के लिए भी दिन सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. कुल मिलाकर रवि पुष्प योग के प्रभाव से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति, धन लाभ और पारिवारिक सुख लेकर आने वाला साबित हो सकता है.

नई जिम्मेदारी के संकेत

पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन प्रगति लेकर आ सकता है. ऑफिस पर आपके प्रयासों की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. यदि आप लंबे समय से प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आज कोई सकारात्मक संकेत मिल सकता है. व्यापारियों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और नई डील फाइनल होने की संभावना है. रवि पुष्प योग के प्रभाव से निवेश से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिल सकती है. हालांकि किसी बड़े आर्थिक निर्णय से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें.

लव लाइफ में बहार

कर्क राशि के जातकों के लिए आज प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन मधुर रहेगा. पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी. यदि आप अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है. अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है. विवाहित जीवन में आपसी तालमेल बेहतर रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा. परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.

कदम चूमेगी सफलता

पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ संकेत दे रहा है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. शिक्षकों का मार्गदर्शन लाभदायक साबित होगा, यदि आप किसी नए कोर्स या प्रशिक्षण की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन उपयुक्त है. रवि पुष्प योग के कारण एकाग्रता में वृद्धि होगी और कठिन विषय भी समझ में आने लगेंगे. समय का सही उपयोग करें, जिससे सफलता आपके कदम चूम सकती है.

इधर जाना खतरनाक

आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.

शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लाल

उपाय : पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज प्रदोष काल में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ फल देने वाला होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP