Team India semi finals equation: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में समझे टीम इंडिया का सेमीफाइनल का समीकरण.
Last Updated:
Team India semi finals equation: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की तीसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम तय हो गई है. सुपर-8 के दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड के न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है. वहीं ग्रुप-1 से भारत-वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले के बाद चौथी टीम तय हो जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं सेमीफाइनल का क्या है पूरा समीकरण.

भारतीय क्रिकेट टीम
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में सेमीफाइनल मुकाबले का सिनेरियो लगभग तय हो गया है. सुपर-8 के दूसरे ग्रुप में सभी मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस ग्रुप से इंग्लैंड के अलावा न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. इंग्लैंड अपने तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रही है. ऐसे में सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टक्कर पहले ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से होगी. वहीं न्यूजीलैंड अब भारत या फिर वेस्टइंडीज में से किसी एक से टकराएगी.
बता दें कि न्यूजीलैंड ग्रुप-2 से 3 अंक के साथ बेहतर रनरेट के कारण सेमीफाइनल में पहुंची है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी सेमीफाइनल की रेस में थी, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में उसे कम से कम 65 रन से मैच जीतना था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया. पाकिस्तान ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे. इस स्कोर के बचाव में पाकिस्तान श्रीलंकाई टीम को 147 रन पर रोकना था, लेकिन उसके गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाए.
क्या बना रहा है सेमीफाइनल का समीकरण
सेमीफाइनल के समीकरण की बात करें तो ये तय हो गया है कि इंग्लैंड की टक्कर ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के साथ होगी. ऐसे में इंग्लैंड की टक्कर वेस्टइंडीज और भारत के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होना तय है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये अहम मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर होगा. इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
वहीं ग्रप-1 से साउथ अफ्रीका की टीम पॉइंट्स टेबल में बेहतर रन रेट के साथ पहले स्थान पर है. उसका आखिरी मैच जिम्बाब्वे के साथ है. अगर कुछ उलटफेटर नहीं हुआ तो साउथ अफ्रीका अपने तीसरे मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहेगी. वहीं वेस्टइंडीज या फिर भारत दूसरे स्थान पर क्योंकि दोनों टीमें 1-1 मैच हारी है, जिसके कारण उसका रनरेट भी साउथ अफ्रीका से कम है. ऐसी स्थिति में साउथ अफ्रीका की टीम का सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के टक्कर होना तय है, जबकि वेस्टइंडीज या फिर भारत में से कोई एक इंग्लैंड से भिड़ेगी.
क्या है सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल की बात करें तो पहला मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा. चुकी पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है. ऐसे में अब पहला सेमीफाइनल ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच फाइनल मुकाबला 5 मार्च को है. इस सेमीफाइनल के लिए टीमें मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें