21 साल का ये ‘पाकिस्तानी’ कौन, इंग्लैंड को जिताकर PAK को दिया सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

21 साल का ये ‘पाकिस्तानी’ कौन, इंग्लैंड को जिताकर PAK को दी SF की लाइफलाइन

Last Updated:

who is pakistan origin rehan ahmed: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 21 वर्षीय रेहान अहमद का शुक्रगुजार होना चाहिए. इस युवा स्टार की बदौलत ही पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका मिला है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 मैच में रेहान ने दबाव वाली परिस्थिति में 7 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेलकर मुकाबला इंग्लैंड के पक्ष में कर दिया.

21 साल का ये 'पाकिस्तानी' कौन, इंग्लैंड को जिताकर PAK को दी SF की लाइफलाइनZoom

पाकिस्तान को जीवनदान देने वाले रेहान अहमद कौन?

कोलंबो. टी20 विश्व कप सुपर-8 में शुक्रवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखने के लिए जरूरी था कि ये मैच इंग्लैंड जीते और हुआ भी ऐसा ही. इंग्लैंड ने 4 विकेट से ये मैच जीत लिया. इंग्लैंड की इस जीत ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने का एक और मौका दे दिया है. इंग्लैंड की इस जीत में पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी रेहान अहमद की बड़ी भूमिका रही. रेहान आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे. उस समय इंग्लैंड को न्यूजीलैंड से जीतने के लिए 19 गेंदों पर 43 रन की जरूरत थी. क्रीज पर विल जैक्स पहले से मौजूद थे. जैक्स अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन रेहान गेंदबाज हैं, इसलिए उनसे इतनी ही उम्मीद थी कि वे जैक्स का साथ दें.

रेहान ने साथ देने की जगह क्रीज पर उतरते ही विपक्षी गेंदबाजों पर आक्रमण करना शुरू कर दिया. रेहान ने मात्र 7 गेंदों पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 19 रन बनाकर इंग्लैंड को 3 गेंद पहले जीत दिला दी. इस जीत ने इंग्लैंड के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उनके करोड़ों फैंस को खुश कर दिया. रेहान ने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 3 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए.

पाकिस्तान को जीवनदान देने वाले रेहान अहमद कौन?

कौन है रेहान अहमद?
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को जो करना था, वो काम पाकिस्तानी मूल के रेहान ने कर दिया. 21 साल के रेहान अहमद का जन्म इंग्लैंड में हुआ है, लेकिन वे पाकिस्तान से संबंध रखते हैं. रेहान के पिता नईम अहमद का जन्म पाकिस्तान के मीरपुर में हुआ था. नईम भी एक क्रिकेटर थे. परिवार की बेहतर जिंदगी के लिए वह 2001 में इंग्लैंड चले गए, और टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम शुरू करने वाले नईम का परिवार अब इंग्लैंड में बस चुका है. रेहान ने 2022 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था. वह तीनों फॉर्मेट में टीम के लिए डेब्यू कर चुके हैं. रेहान 5 टेस्ट, 9 वनडे और 13 टी20 खेल चुके हैं.

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?
ग्रुप 2 से इंग्लैंड सुपर-8 के अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंक के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि श्रीलंका बाहर हो चुकी है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के पास अब भी सेमीफाइनल में जाने का मौका है. पाकिस्तान के सुपर-8 के सफर को देखें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश से धुले मैच से उसे 1 अंक मिला था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान के 2 मैचों से 1 अंक हैं और रन रेट -0.461 है.

श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान को सिर्फ जीत दर्ज नहीं करनी, बल्कि अपने रन रेट को न्यूजीलैंड से बेहतर करना होगा, तभी वह सेमीफाइनल में जा सकती है. श्रीलंका पर जीत के साथ पाकिस्तान को 2 अंक मिलेंगे और उसके न्यूजीलैंड के बराबर 3 अंक हो जाएंगे, लेकिन न्यूजीलैंड के रन से रेट से बेहतर होने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ या तो 64 रन से जीत दर्ज करनी होगी या किसी भी लक्ष्य को 13.1 ओवर में हासिल करना होगा. इन्हीं दो समीकरणों में से किसी एक से मिली जीत पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचा सकती है. साधारण जीत या बारिश की स्थिति में न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP