रोहित शेट्टी फायरिंग केस में चौंकाने वाले खुलासे, विदेश से जुड़े साजिश के तार, पुलिस की रडार पर ‘आगरा मॉड्यूल’

Share to your loved once


Last Updated:

मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में अंतरराष्ट्रीय साजिश के संकेत मिले हैं. शूटर्स को तय रकम उनके सीधे बैंक खातों में जमा हुई, जिसे एटीएम के जरिए कैश ट्रांजैक्शन किया गया. खातों में पैसा अज्ञात व्यक्ति ने जमा किए थे. जांच में नेपाल से फंडिंग के सुराग मिले हैं. इसमें ‘आगरा मॉड्यूल’ का कनेक्शन सामने आया है. पुलिस ने ट्रांजैक्शन ट्रेस करने के लिए बैंकों से स्टेटमेंट मांगी गई है. मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए मुंबई पुलिस की कई विशेष टीमें जांच में जुटी हैं.

ख़बरें फटाफट

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में चौंकाने वाले खुलासे, विदेश से जुड़े साजिश के तारZoom

केस में अंतरराष्ट्रीय साजिश के मिले संकेत

नई दिल्ली: मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले ने अब एक गंभीर मोड़ ले लिया है. पुलिस जांच में जो खुलासे हो रहे हैं, वे किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं हैं. जांच में सामने आया है कि इस हमले के पीछे कोई छोटी-मोटी रंजिश नहीं, बल्कि एक बड़ी साजिश हो सकती है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शूटर्स को सुपारी की रकम सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई थी, जिसे बाद में एटीएम के जरिए निकाला गया. यह पैसा किसने जमा कराया, फिलहाल वह शख्स पुलिस की नजरों से दूर है. पुलिस को इसमें ‘आगरा मॉड्यूल’ का हाथ होने का शक है और इसके तार नेपाल से होने वाली फंडिंग से भी जुड़ रहे हैं.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस की कई स्पेशल टीमें मास्टरमाइंड की तलाश में दिन-रात एक कर रही हैं. पुलिस ने संबंधित बैंकों से लेनदेन का पूरा ब्योरा मांगा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पूरी साजिश की आर्थिक सुराग कहां तक फैले हैं. कुल मिलाकर, रोहित शेट्टी को डराने की इस कोशिश के पीछे छिपे असली चेहरों को बेनकाब करने के लिए पुलिस अब विदेशी कनेक्शन खंगाल रही है.

निर्देशक के घर चली थी 5 राउंड गोलियां
रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच दिन-रात जुटी हुई है. गौरतलब है कि 31 जनवरी को निर्देशक के जुहू वाले घर पर पांच राउंड गोलियां चलाई गई थीं. जांच में पता चला है कि हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी पुणे से लाई गई थी. इसे एक शख्स ने आरोपी आदित्य गायकवाड़ को सिर्फ 30000 रुपये में बेचा था. इसके बाद, आदित्य और समर्थ पोमाजी नाम के आरोपियों ने इस गाड़ी को जुहू में एक फिक्स जगह पर छोड़ दिया.

हमले का असली मकसद पता कर रही पुलिस
चौंकाने वाली बात यह है कि जो लोग गाड़ी लेकर आए थे, उन्हें यह तक नहीं पता था कि शूटर कौन है. इसके बाद, मास्टरमाइंड शुभम लोंकार ने शूटर को गाड़ी वहां से उठाने और फायरिंग करने का हुक्म दिया. इस पूरी साजिश को बेनकाब करने के लिए बहादुरगढ़ एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने मिलकर अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस बात की तह तक जा रही है कि इस हमले का असली मकसद क्या था और इसके पीछे और कौन-कौन से बड़े चेहरे छिपे हैं.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP