India T20 World Cup Semi Final: इंग्लैंड, पाकिस्तान या न्यूजीलैंड… सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो किससे होगी भिड़ंत? ये रहा पूरा कैलकुलेशन

Share to your loved once


होमक्रिकेट

इंग्लैंड, पाक या न्यूजीलैंड… सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो किससे होगी भिड़ंत?

Last Updated:

who will India face if they reach t20 world cup semi finals: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज को हराना होगा. फैंस को भारत पर पूरा भरोसा है कि टीम सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगी, लेकिन यह जानने के लिए बेताब हैं कि अगर सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी टॉप-4 में पहुंची तो उसका सामना किससे होगा? चलिए हम आपको कैलकुलेशन के जरिए समझाते हैं.

इंग्लैंड, पाक या न्यूजीलैंड... सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो किससे होगी भिड़ंत?Zoom

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत को किससे होगा सामना?

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की दो सेमीफानलिस्ट टीमें तय हो चुकी हैं, जबकि दो जगहों के लिए चार टीमों के बीच जंग है. सुपर 8 के ग्रुप-1 से इंग्लैंड तो ग्रुप-2 से साउथ अफ्रीका ने टॉप-4 में जगह बना ली है. अगले 48 घंटों में बाकी दो सेमीफाइनलिस्ट टीमों की तस्वीर भी साफ हो जाएगी. पहले ग्रुप से भारत और वेस्टइंडीज, जबकि दूसरे ग्रुप से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल की रेस है. फैंस को यकीन है कि भारतीय टीम 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करके नॉकआउट स्टेज में जगह बना लेगी. भारत की सेमीफाइनल में किस टीम से भिड़ंत हो सकती है, यह भी लगभग तय हो चुका है.

सेमीफाइनल की दो टीमें तय, दो सीटों के लिए जंग
साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में लगातार तो मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया, जबकि इंग्लैंड टॉप-4 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड अपने सभी मुकाबले जीतकर ग्रुप-2 में टॉप पर रहकर खत्म किया. इस ग्रुप से दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम बनने की रेस पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच है. अगर पाकिस्तान आज श्रीलंका से हार जाता है तो न्यूजीलैंड तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. वहीं, जीत की स्थिति में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों के तीन-तीन अंक हो जाएंगे. ऐसे में बेहतर रनरेट वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी. दूसरी ओर, ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका ने अभी तक खेले अपने दोनों मुकाबले जीते हैं. सेमीफाइनल में पहुंच चुकी साउथ अफ्रीकी टीम पहले पायदान पर है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक मार्च को सुपर-8 का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा, जिसका विनर टूर्नामेंट के चौथे सेमीफाइनलिस्ट के रूप में सामने आएगा.

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत को किससे होगा सामना?

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो किससे होगा सामना?
पूरी संभावना है कि भारत सेमीफाइनल में पहुंचा तो वह अपने ग्रुप में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर ही रहेगा. अगर ऐसा होता है तो भारत की सेमीफाइनल में टक्कर इंग्लैंड से होगी, क्योंकि इंग्लैंड का अपने ग्रुप में पहले नंबर पर रहना तय हो चुका है. साउथ अफ्रीका की आखिरी सुपर-8 मैच में टक्कर जिम्बाब्वे से है, जिसमें उलटफेर होने के चांस बेहद कम हैं. अगर उलटफेर होता भी है तो भी साउथ अफ्रीका के इस ग्रुप से पहले नंबर पर रहने की संभावना है, क्योंकि उसका रनरेट बाकी टीमों की तुलना में काफी अच्छा है. उलटफेर न होने की स्थिति में तो साउथ अफ्रीका का पहला नंबर पर रहना तय ही है.

कैसे तय होते हैं सेमीफाइनल के मैच?
सेमीफाइनल में सुपर-8 ग्रुप-1 की टॉप-2 टीमों की टक्कर दूसरे ग्रुप की टॉप-2 टीमों से होती है. पहले सेमीफाइनल में ग्रुप-1 की नंबर-1 टीम की टक्कर दूसरे ग्रुप की दूसरे नंबर की टीम से होती है, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप-2 की नंबर-1 टीम का सामना पहले ग्रुप की दूसरे नंबर की टीम से होता है. ऊपर बताए गई संभावनाओं के हिसाब से चीजें रहती हैं तो पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड और भारत, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड/पाकिस्तान की टक्कर होना लगभग तय है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP